मीरगंज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सवैया गांव में आयोजित हांडी फोड़ प्रतियोगिता में जगदीशपुर ने हांडी फोड़ प्रतियोगिता जीत लिया। प्रतियोगिता देर शाम तक चला। इसके बाद कजरी मुकाबला हुआ। प्राथमिक स्कूल सवैया में आयोजित दही हांडी प्रतियोगिता में जगदीशपुर गांव की टोली ने हांडी फोड़कर प्रतियोगिता जीत ली। उन्हे इनाम के तौर 51 सौ रुपए पुरस्कार दिया गया। इसके बाद वाराणसी की सीमा पटेल व भदोही के रमेश भौरा के बीच कजरी का मुकाबला भी हुआ। जिसमें दोनों को बराबरी का स्थान दिया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने किया। इस मौके पर लकी यादव, लालचंद यादव, चिंतामणि यादव, किशन यादव, संतोष यादव, नितिन यादव, विवेक यादव, कृष्ण चंद यादव, संतोष यादव, हरिश्चचंद्र यादव, भूपेश यादव, निलेश यादव, दीनबंधु यादव, अशोक यादव, बाबा यादव, मुकेश यादव, सचिन यादव आदि उपस्थित रहे।