फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादशाहपुर रेलवे क्रासिंग पर जाम से लोग हलाकान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। वाराणसी-लखनऊ रेल प्रखंड पर स्थित बादशाहपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के निकट क्रासिंग पर ओवर ब्रिज व बाईपास के अभाव में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। रूट पर ट्रेनों संख्या ज्यादा होने के कारण ज्यादातर समय रेलवे क्रासिंग का फाटक बंद रहने से यातायात अक्सर अवरुद्ध रहता है। फाटक बंद होने पर लगने वाला जाम लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। इस रेलवे स्टेशन से दिन भर में लगभग दो दर्जन से ज्यादा ट्रेन गुजरती है। मुंगराबादशाहपुर तीन जिले के सीमा पर स्थित है। अधिकतम विद्यालय महाविद्यालय व महिला महाविद्याल़य इसी मार्ग पर पड़ते हैं। जिसके लिए क्रासिग पार करना ही पड़ता है। बादशाहपुर वालों का प्रमुख व्यवसाय व आपातकालीन चिकित्सा का केन्द्र इलाहाबाद है। इलाहाबाद से जौनपुर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, पडरौना, कुशीनगर, गोरखपुर, सोनौली, मऊ इत्यादि जगहों पर जाने के लिये यह प्रमुख मार्ग है। जो लोगों को आवश्यक कार्य हेतु वहां तक तो जाना ही होता है। यह समस्या दिन प्रतिदिन भयावह होती जा रही है। जिससे जनता में रोष है। लोगों का मानना है कि क्रासिंग पर ओवर ब्रिज या कोदहूं से बाईपास का निर्माण करा दिया जाय तो लोगों को इस समस्या से निजात मिल जाएगी।

सड़क के गड्ढे में फंसा ट्रक, लगा जाम
मीरगंज। मछलीशहर-जंघई मार्ग पर चौकीखुर्द गांव के पास रविवार को सुबह गिट्टी लदा ओवरलोड ट्रक बीच सड़क पर गड्ढे में फंस गया। जिससे सड़क पर दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक को किनारे करवाकर छह घंटे बाद करीब 11 बजे यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछलीशहर-जंघई मार्ग पर रोक के बाद भी ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। सड़क कम चौड़ी होने से पटरी पूरी तरह दलदल में तब्दील हो गई है। जिसके कारण चौकीखुर्द गांव के पास मिर्जापुर से जौनपुर गिट्टी लादकर ले जा रहा ट्रक सड़क की पटरी पर धंस गया। इस दौरान मछलीशहर से जंघई जाने वाली सवारी गाड़ियों का संचालन प्रभावित हो गया। जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम लगभग तीन किमी तक अदारी से गोधना बाजार तक लगा रहा। छोटे वाहन रास्ता बदलकर दूसरे रास्तों से गए । सवा 11 बजे डायल सौ के सिपाही मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से ट्रक को बाहर निकलवाया। तब जाकर जाम समाप्त हुआ। मछलीशहर-जंघई रोड पर ओवरलोड वाहन नहीं रुक रहे हैं। सीओ अवधेश शुक्ला का कहना है कि ओवरलोड वाहनों को रोका जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें