फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडी वाराणसी ने पशुओं की जांच, लिया नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खुटहन। क्षेत्र के छह गांवों में खुरपका व मुँहपका रोग से 150 से अधिक पशु बीमार चल रहे हैं। इसकी जानकारी होते ही एडी वाराणसी शनिवार को गांवों में जाकर पशुओं की जांच की। साथ ही नमूना भी लिया।
संयुक्त निदेशक वाराणसी डा. आईएखान और अधीक्षक मंडलीय प्रयोगशाला डा. आरके चौरसिया शनिवार कोअहीरखेतार गांव में पहुँचे। इस गांव में सबसे अधिक पशु बीमार चल रहे हैं। दोनों अधिकारियों ने खुद पशुओं की जांच की। साथ ही पशुओं के खून का नमूना लिया। जिसे बरेली लायब्रेरी में जांच हेतु भेजा जाएगा। एडी डा. खान ने बताया कि प्रथम दृष्टया इस रोग का लक्षण खुरपका तो समझ में आ रहा है। लेकिन मुंहपका का किसी भी मवेशी में लक्षण नहीं पाया गया। यह दोनो रोग पशुओ को एक साथ प्रभावित करते है। इसकी जांच के लिए खून का सेंपल बरेली भेजा जा रहा है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद स्थिती स्पष्ट हो पाएगी। इस दौरान ग्रामीणों ने पशुओं को टीका लगाने में लापरवाही किए जाने की शिकायत की। जिस पर एडी वाराणसी ने कहा कि यदि खुरपका मुंहपका जांच में आता है तो टीकाकरण मे लापरवाही बरतने वाले चिकित्सक, फर्मासिस्ट सहित पूरी टीम के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी। इस अवसर पर डिप्टी सीवीओ डा. राजेश कुमार सिंह, लैब टेक्निशियन गिरीश कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच गांव के पशु पालक करते रहे इंतजार
खुटहन। पांच गांव लवायन, बेगराजपुर, बीरी, दरना, जमोहरा के पशु पालक एडी वाराणसी के आने का इंतजार करते रहे। लेकिन एडी मात्र एक गांव में ही बीमार पुशओं की जांच कर चले गए। इसकी जानकारी होने पर पशुपालकों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें