बदलापुर। कोई हिंदू न छोटा है न बड़ा । यह बात काशी प्रांत के विहिप संगठन मंत्री मुकेश ने बुधवार को सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस पर आयोजित हिंदू सम्मेलन में कहीं। कहा कि सम्मेलन का मकसद हिंदू समाज की सभी जातियों को एकजुट करके अपनी ताकत का बोध कराना है। ऐसा करने पर ही भारत को हिंदू राष्ट्र का गौरव प्राप्त हो सकेगा ।
उन्होंने कहा कि भारत में छूआछूत की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। विहिप सदैव इसमें आस्था रही है। जिला उपाध्यक्ष डा. प्रमोद मिश्र ने कहा कि आपस में मैत्री संबंध स्थापित कर एक दूसरे के सुख-दुख की घड़ी में हिंदू समाज को साथ रहना चाहिए। सम्मेलन को काशी प्रांत के संयोजक महेश , विभाग अध्यक्ष सभाजीत सिंह , पूर्व प्राचार्य डा. लालजी शुक्ल , भाजपा नेता सरिता तिवारी , जिलाध्यक्ष विहिप रामसहाय पाण्डेय , कैप्टन रामगुन मिश्र , अशोक शुक्ल आदि लोगों ने सम्बोधित किया । सम्मेलन की अध्यक्षता अवध नारायण सिंह व संचालन महेन्द्र शुक्ल ने किया । सम्मेलन का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों ने भगवान राम की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । इस मौके पर जय श्रीराम व भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए । सम्मेलन में अखिलेश मिश्र , प्रधानाचार्य दयाशंकर शुक्ल , साहबलाल कन्नौजिया , बाबूराम यादव , हरीलाल मोदनवाल , बिनोद शर्मा , दिलीप जायसवाल , शिवप्रसाद मणि त्रिपाठी , अशोक मिश्र आदि मौजूद थे ।