फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने पूछा सवाल, एसपी ने दिया जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
इनसेट--
विज्ञापन

छात्रों ने पूछा सवाल, एसपी ने दिया जवाब
एसपी ने कहा, परिवेश और आचरण तय करता है व्यवहार
प्रश्न- महिला पुरूषों में भेदभाव क्यों रखा जाता, महिलाओं को हेलमेट क्यों नहीं लगवाने का आदेश दिया जाता?
- धात्री तिवारी
एसपी- हेलमेट लगाना सभी के लिए आवश्यक है और आदेश भी बाइक चलाने वाले चाहे वह छात्र हो या छात्रा हो सभी के लिए है।
प्रश्न- पुलिस गाली क्यों देती है, उसके लिए कोई पाठशाला चलाई जाती है क्या?
- आदित्य त्रिपाठी
एसपी- सामाजिक परिवेश निर्भर करता है कि व्यक्ति किस आचरण का है और व्यवहार क्या करता है। सभी पुलिसकर्मियों को जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने का निर्देश दिया गया है।
प्रश्न- स्कूल से छुट्टी होने के बाद सेंट पैट्रिक स्कूल के पास जाम लग जाता है जिससे घंटेभर उन्हें जाम में परेशान होना पड़ता है?
- शेफाली सिंह
एसपी- टीएसआई इस पर नजर रखेंगे और कोशिश करेंगे कि स्कूलों की छुट्टी के दौरान कहीं भी जाम न लगने पाए। छात्रों को भी यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।
प्रश्न- सोशल मीडिया पर गलत मैसेज वायरल हो जाते हैं, इसे रोकने के लिए पुलिस क्या इंतजाम कर रही है?
शिवानी मौर्या
एसपी- पुलिस इस पर निगरानी रख रही है। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। ऐसे मामलों में आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई होती है।
प्रश्न- रोड पर तीव्र गति से बाइक और वाहन चलते हैं। बिना नंबर की गाड़ियों की भरमार है। ऐसे में स्पीड ब्रेकर जगह-जगह बनाए जाने चाहिए।
- उज्जवल सिंह
एसपी- अभियान चलाकर बिना नंबर की गाड़ियों और तेज स्पीड से चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अभी मैं सीओ सिटी को निर्देशित कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्न- सड़क पर लोगों से बचकर चलने के बाद छुट्टा जानवर सामने आ जाते जिससे हादसे का भय रहता है।
अतुल मणि
एसपी- इसके लिए नगर पालिका को मेरे द्वारा पत्र लिखा जाएगा।
प्रश्न- अपराधी सक्षम होते जा रहे हैं। पुलिस उनसे निपटने के लिए क्या नया करने जा रही है?
ओम द्विवेदी
एसपी- नई तकनीकी से अपराधियों पर लगाम लगाया जा रहा है। पुलिस सक्षम है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। लोगों को भी साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक रहना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें