फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा नौ व 10 की टीम संयुक्त रुप से बनी विजेता.

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर टीडी इंटर कालेज के क्रीड़ागन पर बुधवार को विविध खेलों का आयोजन प्रधानाचार्य डा.वीरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान रस्साकशी, वालीबाल आदि खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा.वीरेंद्र प्रताप सिंह ने संस्थापक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक एंव मानसिक विकास होता है। खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल से प्रेम व भाईचारगी भी बढ़ती है। प्रबंधक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मन होता है। क्रीड़ा संयोजक रमेशचंद्र सिंह ने कहा कि खिलाड़ी अपने जीवन में अन्य व्यक्तियों की तुलना में सक्षम अधिक होता है। जूनियर बालिका वर्ग में कक्षा नौ व 10 की टीम संयुक्त रुप से विजेता और वालीबाल में सीनियर वर्ग में कक्षा 11 विज्ञान वर्ग के छात्र विजेता रहे। निर्णायक मंडल में रमेशचंद्र सिंह, राजीव कुमार सिंह, मनोज कुमार, राकेश कुमार, विभूति विक्रम सिंह व प्रमोद कुमार रहे। इस अवसर पर श्यामनारायण मौर्य, हरिनारायण यादव, बंद्रीनाथ सिंह, सुनील कुमार सिंह, डा.बच्चाला, जनार्दन सिंह, प्रदीप कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें