जौनपुर। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगडिया 30 अगस्त को दो बजे सुलतानपुर से चलकर शाम चार बजे जौनपुर पहुंचेगे। शहर के नईगंज स्थित एक हाल में वह कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। शाम सात बजे आजमगढ़ के लिए रवना होंगे। उनके आगमन को लेकर बुधवार को पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी में जुट गई। प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल ने पुलिस और अधिकारियों को प्रोटोकाल जारी किया है।