मीरगंज। रेलवे बोर्ड के सलाहकार सदस्य व अमर सिंह के करीबी पुष्पेन्द्र सिंह ने आजम खान द्वारा राज्यसभा के सांसद अमर सिंह और उनके बच्चियों के बारे में की गई अशोभनीय टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने कहा कि आजम खां को अमर्यादित और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने गृह जनपद जौनपुर पहुंचे रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य पुष्पेन्द्र सिंह ने गंगा यमुना सदन, करियांव मीरगंज में बातचीत के दौरान कहा कि सपा नेता आजम खां को राजनेता अमर सिंह के परिवार के लिए गलत शब्द नहीं बोलने चाहिए। आजम खां को अपने दिए सभी बयान पर देश से माफी मांगनी चाहिए। पुष्पेन्द्र ने कहा कि प्रदेश की राजनीति में हांसिए पर चल रहे आजम खां घटिया बयानबाजी कर अपनी राजनीति को बचाने में लगे हुए हैं। वह प्रधानमंत्री के खिलाफ भी अशोभनीय एवं अमर्यादित टिप्पणी करते रहते हैं। जिससे आजम राजनीति में मुसलमानों के नेता बने रहें। इस मौके पर संकठा मास्टर, लालसाहब, उमा शंकर ,राजदेव सिंह, जयप्रकाश,आकर्षण दुबे, पिंटू मुंशी सिराज अहमद ,मुन्ना मास्टर,हरितांशु, पवन, हेमेंद्र सिंह सोनू, प्रमोद साईं,आकाश अंशु, राजीव एवं प्रभात उपस्थित रहेथ।