फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवाधिकार संगोष्ठी अमित एवं नारायण रहे विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित अपराध नियंत्रण एवं मानवाधिकार संरक्षण परस्पर विरोधाभाषी है। विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष से यातायात पुलिस के दिवान नारायण सिंह एवं विपक्ष से अमित सिंह विजेता रहे। दोनों पक्षों से दस- दस वक्ताओं विचार रखे। विजेता दोनों प्रतिभागियों को अपर जिला जज मनोज सिंह गौतम एवं अपर पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार पांडेय ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली के निर्देश के क्रम में जिले स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसका विषय अपराध नियंत्रण एवं मानवाधिकार संरक्षण परस्पर विरोधाभाषी है, रखा गया। इसकी रूपरेखा एसपी सिटी डा. अनिल कुमार पांडेय ने प्रतिभागगियों के समझ रखा। इसके बाद दोनों तरफ से दस- दस प्रतिभागगियों ने इस विषय पर अपनी बातों को रखा। अपर जिला जज मनोज सिंह गौतम विस्तार से मानवाधिकार के संरक्षण एवं उसके कानून के बारे में जानकारी दी। राज कालेज के असिटेंड प्रोफेसर डा. मनोज वत्स ने मानवाधिकार के उल्लंघन के बारे में बताया। प्रतिसार निरीक्षक जयराम ने बताया कि जिले स्तर का परिणाम एक सितंबर तक जोनल कार्यालय को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि मंडल स्तर पर 15 सितंबर से 30 सितंबर के बीच प्रतियोगिता आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें