फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. प्रमोद को मिला राष्ट्रीय शिक्षा रत्न एवार्ड.

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुजानगंज। प्रणवम स्कूल ऑफ चिल्ड्रेन आर्ट्स सुजानगंज के संस्थापक डा. प्रमोद के सिंह को वॉल्स ब्रिज यूनिवर्सिटी डोमिनिका , कॉमनवेल्थ सोसाइटी फ़ॉर इनोवेशन एण्ड रिसर्च एवं इंटरनेशनल अचीवर फोरम द्वारा संयुक्त रूप से नईदिल्ली में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय शिक्षा रत्न एवार्ड प्रदान किया गया। इनको यह एवार्ड विगत दिनों नईदिल्ली में आयोजित एक समारोह में उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में उच्चस्तरीय प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए रवाण्डा के हाई कमिश्नर इरनेस्ट रवामुकियो व एम्बेस्डर ऑफ पीस एवार्ड ( यूपीएफ दक्षिण कोरिया ) प्रो. एसएस भाकरी एवं लोकसभा टीवी के चीफ एडिटर श्याम सहाय जी द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया । बता दें की इसके पहले डा. प्रमोद के सिंह को ग्रामीण क्षेत्र में उच्चस्तरीय प्राथमिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए थाईलैण्ड के उपप्रधानमंत्री द्वारा प्राइड ऑफ इण्डिया विथ गोल्डमेडल , नेपाल के उपराष्ट्रपति द्वारा भारत गौरव विथ गोल्डमेडल तथा वाल्सब्रिज यूनिवर्सिटी , डोमिनिका द्वारा पीएचडी की मानद उपाधि दी जा चुकी है । एवार्ड मिलने पर बड़ी संख्या में उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने डा. प्रमोद के सिंह को बधाइयां दी है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें