बदलापुर /घनश्यामपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में पांच करोड़ की लागत से क्षेत्र के दस सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए धन स्वीकृत कर दिया गया है। इस आशय का पत्र विधायक रमेशचंद्र मिश्र को प्राप्त हुआ है।
सिंगरामऊ-बटाऊबीर मार्ग पर बछाड़ी मोड़ से लबिदाही तक दो किलोमीटर, सिंगरामऊ एनएच 56 स्टेट बैंक के सामने से गूदरनाथ धाम होते हुए बछुआर नहर तक 1.6 किलोमीटर, आशापुर में बचूड़ी दुबे के घर से रामकोला तक 1.7 किलोमीटर, बगौझर में सूर्य मन्दिर के सामने से मीरापुर केवल नाले की पुलिया तक 1. 3 किलोमीटर, मया में बिनोद कुमार जायसवाल के पम्पिंगसेट से ब्राम्हण बस्ती होते हुए दयाराम वर्मा के घर तक 1.6 किलोमीटर, रमईगंज बाजार बेलावां चौहान बस्ती से पीली नदी तक 1.1 किलोमीटर, राजाबाजार सम्पर्क मार्ग पर ठाकुरदीन के घर से फौजदार सिंह के घर तक 600 मीटर, मनिकापुर में नहर की पटरी से लालसासब सिंह के घर तक 600 मीटर, बदलापुरखुर्द में प्राथमिक विद्यालय से बाजार से होते हुए कुम्हार बस्ती तक 700 मीटर तथा सोनकल्ली इन्टरकालेज बरबसपुर से कटहरी अरुण चौहान के घर तक 2.5 किलोमीटर सड़क शामिल है। इन सड़कों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा धनराशि की स्वीकृति मिलने पर विधायक मिश्र ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया है ।