फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलियाना और पक्का तालाब दलित बस्ती पानी से घिरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। बरईपार मार्ग पर जलनिकासी बाधित होने के कारण पानी सड़क के ऊपर से बह रहा है। जिसके कारण तेलियाना बस्ती और पक्का तालाब की दलित बस्ती पानी से घिर गई है। लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। इस मार्ग पर स्थित पुलिया से होकर पराहित, कौरहा, सराययुसुफ़ आदि गांवों का पानी बहता है। नगर के नंदलाल का पूरा और उससे लगे सराययुसुफ़ गांव की भूमि पर नई कालोनी बन गई है। कालोनी का निर्माण कार्य करते समय जलनिकासी का ध्यान नहीं रखा गया। जिसके कारण पुलिया के पास मकान बनने से जल निकासी प्रभावित हो गई हैं। परिणामस्वरूप वर्षा का जल जाम हो गया है। जिससे सड़क के ऊपर से पानी बह रहा है। साथ ही इस बस्ती के लोगों के घरों में पानी घुस गया है। जलनिकासी की समस्या को लेकर नागरिक परेशान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें