फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.3 करोड़ से पुलिस लाइन में होगा ट्यूबवेल व ओवरहेड टैंक का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पुलिस लाइन परिसर में एक करोड़ तीन लाख की लागत से एक हजार किलोलीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक व ट्यूबवेल का निर्माण किया जाएगा। ट्यूबवेल की बोरिंग सितंबर माह के शुरुआत में शुरू हो जाएगा। इसके निर्माण के लिए जल निगम द्वारा टेंडर का कार्य भी पूरा करा लिया गया है। इस ओवरहेड टैंक व ट्यूबवेल के निर्माण से 16 हजार लोगों को पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के चांदमारी, वाजिदपुर, पुलिस लाइन, यूपी सिंह कालोनी, मौर्या मार्केट मंडी अहमद खां आदि मुहल्लों में पेयजल की किल्लत है। इनमें नगर पालिका द्वारा पेयजल आपूर्ति नहीं की जा रही है। अब इन मुहल्लों के लोगों को पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। शीघ्र पेयजल आपूर्ति होगी। इसके लिए अमृत पेयजल योजना फेज वन के तहत एक हजार किलो लीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक व एक ट्यूबवेल लगाने का कार्य किया जाना है। इसके लिए सरकार द्वारा एक करोड़ तीन लाख रुपया भी स्वीकृत कर दिया गया है। पैसा स्वीकृत होने के बाद जल निगम द्वारा पुलिस लाइन परिसर में ओवरहेड टैंक व एक ट्यूबवेल की स्थापना के लिए भूमि भी खोज चुकी है। साथ ही टेंडर भी दिया जा चुका है। ट्यूबवेल के निमार्ण का कार्य भी सितंबर माह के पहले सप्ताह में शुरू कर दिया जाएगा। विभाग की मानें तो ओवरहेड टैंक व ट्यूबवेल लग जाने से 16 हजार लोगों को पेयजल आपूर्ति की जाएगी।

ओवरहेड टैंक व ट्यूबवेल के निर्माण के निर्माण के लिए पुलिस लाइन में भूमि उपलब्ध हो गया है। सितंबर के पहले सप्ताह में ट्यूबवेल के निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस ओवरहेड टैंक व ट्यूबवेल का निर्माण हो जाने से लगभग 16 हजार आबादी के लोगों को पेयजल उपलब्ध होगा।-एके सिंह, एक्सईएन, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें