जौनपुर। रोडवेज ने तीन हजार बहनों को उनके भाइयों तक मुफ्त पहुंचाया। बहनों की की भीड़ रविवार की सुबह से ही रोडवेज अड्डे पर लग गई थी। हर बस खचाखच भरी नजर आ रही थी। वहीं जगह-जगह जाम लगने के कारण भी समय से बसों के नहीं आने से महिलाओं को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
महिलाएं अपने भाइयों के कलाई पर रक्षा सूत्र बांध सके। उनको दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए सरकार द्वारा रक्षा बंधन पर्व पर शनिवार की रात 12 बजे से लेकर रविवार की रात 12 बजे तक महिलाओं के लिए रोडवेज बस की यात्रा नि:शुल्क कर दी थी। जिसके कारण रविवार की सुबह से ही महिलाएं रोडवेज बस से यात्रा करना शुरु कर दी थी। सुबह बारिश होने के कारण महिलाओं की भीड़ कम रही। लेकिन 11:30बजे के बाद महिलाओं की भीड़ अचानक बढ़ गई। इस दौरान रोडवेज डिपों से 91 निगम की बसों व आठ अनुबंधित बसे संचालित हो गई। वहीं दूसरे डिपो की लगभग 200 बसे डिपो से होकर गुजरी। लेकिन लगभग सभी बसों पर महिलाओं की भीड़ रही। हालत यह रहा कि डिपो में बसों के आते ही महिलाओं का हुजूम बस की तरफ दौड़ पड़ता था। बस के यात्री उतर नहीं पाते थे कि चीने खड़ी महिलाएं बस में सवार होने लगती थी। जगह -जगह जाम लगने के कारण बसे समय से नहीं आ पाती थी। जिससे महिलाओं को बसों का इंतजार करना पड़ता था।
रविवार की शाम चार बजे तक लगभग तीन हजार महिलाओं ने यात्रा की। सभी परिचालकों को महिलाओं से यात्रा नहीं लेने का निर्देश दे दिया गया था। जिससे महिलाओं को उनके द्वारा नि:शुल्क लाया जाता था।
केशरीनंदन चौधरी
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज डिपो