फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में डंप हैं आय व जाति प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए 31 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। लेकिन तहसील में हजारों की संख्या में आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र रिपोर्ट नहीं लग पाई है। इन प्रमाण पत्रों के अभाव में छात्रवृत्ति के लिए छात्र आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

छात्रों से फीस प्रतिपूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। इसके लिए छात्रों को आय जाति निवास प्रमाणपत्रों के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होता है। अंतिम तिथि मात्र चार दिन शेष हैं। लेकिन तहसील में करीब आठ हजार के अधिक आवेदन प्रमाणपत्र जारी होने की प्रक्रिया में विभिन्न स्तरों पर लंबित पड़े हैं। यह प्रमाणपत्र कहीं लेखपाल की रिपोर्ट की प्रतीक्षा में हैं तो कहीं संबंधित अधिकारी के पोर्टल पर लंबित हैं। आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र नहीं मिल पाने से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। पहले जहां यह प्रमाणपत्र दस से पंद्रह दिन में जारी होते थे अब वहीं अब पंद्रह से बीस दिन में जारी हो रहे हैं। लोगों की शिकायत है कि एक सप्ताह से दस दिन तहसीलदार व एसडीएम के पोर्टल पर आवेदन रह जा रहे हैं। उसके बाद संबंधित लेखपाल के पास रिपोर्ट के लिए भेजी जा रही है। वहीं कुछ लेखपाल भी पांच से सात दिन तक अपने पास रखने के बाद ही रिपोर्ट लगा रहे हैं। तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्त ने कहा की बात आय, जाति, निवास प्रमाणपत्रों के आवेदन के शीघ्र निस्तारण के लिए निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें