फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहज और सरल था पूर्व प्रधानमंत्री अटल का जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर नगर के टाउन हॉल मैदान में आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ओंकार केसरी ने कहा कि अटल का मानना था कि भारत के प्रति अनन्य निष्ठा रखने वाले सभी भारतीय एक हैं। चाहे उनका मजहब, भाषा ,प्रदेश अलग क्यों न हो। कांग्रेस के जिला महासचिव विजय शंकर उपाध्याय ने कहा कि अटल का व्यक्तित्व कालजयी था। उनका व्यवहार तथा राजनैतिक जीवन दलीय सीमा से ऊपर था। जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने कहा कि अटल अपने निर्णय पर अटल रहने वाले थे। दृढ इच्छा शक्ति के धनी व्यक्ति थे।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि अटल का पूरा राजनीतिक जीवन बेदाग था। वह राष्ट्र के लिए समर्पित थे। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव एवं हरिश्चंद्र सिंह ने कहा कि अटल राजनेता के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के प्रेरणा स्रोत है। पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर देव सिंह एवं पूर्व विधायक बांकेलाल सोनकर ने जीवन यात्रा पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अटल का स्वभाव सरल एवं सहज था और वह एक उत्कृष्ट कवि, पत्रकार , वक्ता एवं कुशल राजनेता थे। सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने अपनी स्वरचित कविता के माध्यम से अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्रद्धाजंलि सभा को श्याम मोहन अग्रवाल ,नीरज सिंह ,सुशील मिश्रा, प्रो. आरएन त्रिपाठी, सुभाष अग्रहरी, मेहदी रजा ने संबोधित किया। संचालन महामंत्री डा. अजय कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशि मौर्या, काशी महिला मोर्चा मंत्री अंजना श्रीवास्तव, रामसिंह मौर्या, पंकज मिश्र, पुष्पराज सिंह, अभय राय, मनोज दुबे, अतुल पाण्डेय, संजय पाठक, राजू दादा ने अस्थि कलश के ऊपर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में उषा मौर्या, अनीता सिद्धार्थ,,संगीता अग्रवाल ,अनुपमा राय ,किरण मिश्रा, बृजनाथ पाठक, संतोष अग्रहरी, संजय सेठ ,विनोद बैंकर, शिवपूजन सिंह ,महंत महेंद्र दास त्यागी , ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह, अवनींद्र तिवारी,शलेंद्र निषाद ,प्रदीप तिवारी ,अशोक सेठ,अखिलेश श्रीवास्तव,निखलेश सिंह,मोती यादव,जसविंदर सिंह,राजकुमार बिंद, अशोक भाटिया, सुभाष गुप्ता,मनीष गुप्ता,मेराज हैदर, इमरान खान,डा. अजय दुबे, डा. विनोद सिंह, सुरेंद्र सिंह, आशीष गुप्ता, दिग्विजय सिंह गिहार,त्रिभुवन यादव,देवेंद्र मौर्य,विमला सिंह,कल्वे हसन,राम सुभग मौर्य,धनंजय सिंह,वरुण सिंह,रोहन सिंह,सरस गौड़, रोहन सिंह,अम्बुज तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें