फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा प्रेरकों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धर्मापुर। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन इकाई के तत्वाधान में शनिवार को जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव व ब्लॉक अध्यक्ष धर्मापुर सत्यमेव पाल द्वारा शिक्षा प्रेरकों की संविदा बहाली और बकाया मानदेय भुगतान कराए जाने को लेकर सांसद केपी सिंह को ज्ञापन सौंपा। सांसद ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन को मानव संसाधन विकास मंत्री को भेजा दिया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष सत्यमेव पाल ने बताया कि सांसद से यह आग्रह किया है कि साक्षर भारत मिशन के तहत भारत के 26 राज्यों में शिक्षा प्रेरकों की नियुक्ति हुई थी। जिसको प्रदेश सरकार द्वारा 31 मार्च 2018 से सविंदा पर रोक लगा दी। जिससे हम सभी शिक्षा प्रेरक बेरोजगार हो गए है। इतना ही नहीं हम शिक्षा प्रेरकों का 25 माह का बकाया मानदेय भी अभी तक विभाग द्वारा नहीं दिया गया है। ज्ञापन के द्वारा अपने बकाए मानदेय का भुगतान कराये जाने तथा सविंदा पर लगाई गई की रोक को हटाकर बहाल करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सीमा शर्मा, रेशमी यादव, प्रेम प्रकाश, रंजीत यादव, प्रियंका सिंह, प्रेम प्रकाश, चंद्रकला यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें