जौनपुर। दीवानी न्यायालय के सीजेएम राहुल आनंद के स्टेनो अलबेले मिश्र की सड़क दुर्घटना में मौत होने पर शुक्रवार को अधिवक्ता संघ द्वारा शोक सभा की गई। जिसमें दो मिनट का मौन रखकर श्रद्घांजलि अर्पित की गई। साथ ही व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। श्रद्घांजलि अर्पित करने वालों में अध्यक्ष बृजनाथ पाठक,मुमताज अली,जगदीश नारायण, बरसातू राम, अशर्फी लाल यादव,सुभाष चंद्र यादव,प्रवीण सिंह,रवींद्र विक्रम सिंह,हिमांशु श्रीवास्तव,प्रशांत उपाध्याय,अवनीश चतुर्वेदी,विनय सिंह,विंध्याचल सिंह, संतोष विश्वकर्मा,बृजेश निषाद,श्री प्रकाश यादव,प्रशान्त पंकज आदि उपस्थित थे। उधर दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप मिश्र ने शोक सभा आयोजित की। जिसमें जिला जज अजय त्यागी व अन्य न्यायिक अधिकारियों ने भी स्व. अलबेले मिश्र को श्रद्घांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी दयानाथ शुक्ल,नाजिर बृजेंद्र सिंह,रामस्वरूप अस्थाना,जय प्रकाश पांडेय,अविनाश पांडेय, राजेंद्र पांडेय,श्रीप्रकाश अस्थाना,विकास श्रीवास्तव,संकठा प्रसाद, त्रिभुवन यादव,वैभव श्रीवास्तव,संदेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
अधिवक्ता करेंगे 28 को तालाबंदी
केराकत। पिछले ढाई माह से भी अधिक समय से हड़ताल पर चल रहे केराकत तहसील के अधिवक्ताओं ने 28 अगस्त को तालाबंदी का अल्टीमेटम दिया है। उक्त चेतावनी अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को अधिवक्ता संघ की हुई बैठक में दी। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक एसडीएम का ट्रांसफर नहीं हो जाता है । तब तक हड़ताल जारी रहेगा। उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि वकीलों के हड़ताल पर रहने के बाद भी एसडीएम मंगलेश दूबे द्वारा विवादित मुकदमों का निस्तारण किया जा रहा है। एसडीएम द्वारा बिना विपक्षी के अधिवक्ता को सुने एक तरफा निस्तारण कर रहे हैं, जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । बैठक में अध्यक्ष नम: नाथ शर्मा, महामंत्री हीरेन्द्र यादव, लाल बहादुर शुक्ला ,बृजेश सिंह ,रविनाथ मिश्रा ,रविनाथ सिंह कौशल ,छोटे लाल ,शारदा यादव ,सुरेश राम,आदि उपस्थित रहे।