फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर लाकिंग उखाड़ कर फिर से निर्माण कराने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर। बदलापुर नगरपंचायत के वार्ड संख्या बारह में कराये गये इन्टरलाकिंग कार्य में अनियमितता पाये जाने पर शुक्रवार को जिलाधिकारी अरविंद मालप्पा बंगारी ने कार्यदायी संस्था को ब्लैकलिस्टेड कर दिया है। साथ ही पुन: उखाड़ कर इन्टरलाकिंग का निर्माण मानक व गुणवत्ता के अनुसार कराने का निर्देश दिया है । इस कार्य की जांच मुख्य राजस्व अधिकारी राम आसरे सिंह ने की थी। उनके द्वारा जांच रिपोर्ट डीएम को सौपी गई थी।
विज्ञापन

बदलापुर नगरपंचायत के वार्ड संख्या के निवासी उपेन्द्रमणि त्रिपाठी की शिकायत पर 30 जुलाई को मुख्य राजस्व अधिकारी राम आसरे सिंह ने अवर अभियंता विभोर कुमार के साथ ऊदपुरगेल्हवा दाउदपुर में वीरेन्द्र त्रिपाठी के घर के सामने से नीम के पेड़ तक इन्टरलाकिंग व नाली निर्माण कार्य की जांच की। यह कार्य मानक व गुणवत्ता के विपरीत बनाया गया था। इस दौरान शिकायत सही पाई गई।जिस पर जांच अधिकारी ने रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें लिखा था कि इन्टरलाकिंग पर लगाई गई घटिया किश्म की है । 60 प्रतिशत ईंट टूट चुकी है । सड़क कहीं -कहीं धँस गई है । सीमेंट की मात्रा भी कम है । जिसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने कार्यदायी संस्था को ब्लैकलिस्टेड कर दिया। साथ ही पुन: उखाड़ कर इन्टरलाकिंग का निर्माण मानक व गुणवत्ता के अनुसार कराने का निर्देश दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें