जौनपुर। अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 व सम्बन्धित नियमों एवं विनियमों के प्राविधानों के अन्तर्गत मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय के नेतृत्व में 21से लेकर 23 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 7 नमूना संग्रहीत कर जांच के लिए लैब भेजा गया।
21 अगस्त को खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. तूलिका शर्मा ने चारेखण्ड से सेवई,गुलजारगंज से बरफी, संतोष कुमार ने सतहरियां स्थित सेवई विनिर्माता से सेवई तथा गौराबादशाहपुर से बरफी, सुनील द्विवेदी ने नईगंज ट्रासपोर्ट नगर से कलाकन्द एवं गौराबादशाहपुर से छेना, मिठाई, सूर्यमणि ने अलीगंज स्थित पराग दुग्ध अवशीतन केन्द्र से पास्चुराईज्ड टोन्ड मिल्क तथा केशवपुर से मिठाई का एक-एक नमूना जॉच हेतु संग्रहीत किया।23 अगस्त को खाद्य सुरक्षा अधिकारी सूर्यमणि ने जलालपुर चौमुहानी से रंगीन बरफी, राजेश मौर्य ने थानागद्दी से सोनपापड़ी, अमरदेव सिंह कुशवाहा ने जलालपुर चौराहा से छेना की मिठाई, सुनील द्विवेदी ने चन्दवक बाजार से बरफी, रघुनाथ प्रसाद पटेल ने पतरहीं बाजार से इमरती, डॉ तूलिका शर्मा द्वारा जलालपुर (रेलवे फाटक) से डोडा बरफी तथा संतोष दूबे ने चन्दवक बाजार से बरफी का एक-एक नमूना संग्रहीत किया। सभी नमूनों को जॉच हेतु राजकीय लैब भेज दिया गया है।