फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सई नदी में डूबे किशोर का दूसरे दिन मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालपुर कस्बा निवासी 14 वर्षीय किशोर बुधवार की शाम दोस्तों के साथ सई नदी में नहाते समय डूब गया था। उसका शव गुरुवार को गोमती नदी के भड़ेहरी घाट पर बरामद हुआ।
विज्ञापन

जलालपुर कस्बा निवासी साजिद पुत्र मुख्तार अपने तीन दोस्त अमित,विजय,राजा के साथ रेलवे पुल के पास सई नदी में नहाने के लिए गया था। साजिद व अमित नदी में नहाने लगे। विजय व राजा नदी के किनारे बाहर बैठे थे। साजिद ट्यूब पर बैठा था अचानक ट्यूब पलट जाने से वह पानी मे डूब गया। जिसे देर रात तक पुलिस ग्रामीणों की मदद से जाल डालकर खोजती रही लेकिन किशोर का पता नहीं चला। बुधवार को दोपहर भड़ेहरी गांव के मो. इरशाद गोमती नदी के किनारे टहल रहे थे तभी उन्होंने पानी मे किशोर का शव देखा। उन्होंने शव को बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव की पहचान साजिद निवासी जलालपुर के रुप में हुई। पंचनामा कर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। साजिद अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। बड़ी बहन फिजा व छोटी बहन समा व माता सुल्ताना का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें