फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरक संघ ने मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। शिक्षा प्रेरकों का अब तक का बकाया मानदेय एक मुश्त में भुगतान करने और संविदा तत्काल बहाल करने की मांग को लेकर आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन मजिस्ट्रेट को कलेक्ट्रेट में गुरूवार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में जिलाध्यक्ष राज कुमार यादव ने कहा कि 66 जनपदों में 99945 शिक्षा प्रेरकों की समस्या का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। जिससे प्रदेश के सवा लाख और देश में पांच लाख शिक्षा प्रेरकों का परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। तीन अप्रैल 2016 को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आश्वासन दिया था कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनी तो शिक्षा प्रेरकों के मानदेय में बढ़ोत्तरी करते हुए उनको नियमित किया जाएगा लेकिन दो हजार रूपए पाने वाले प्रेरकों 31 मार्च 2018 को संविदा समाप्त कर दी गई। जिसमें जौनपुर के 3028 शिक्षा प्रेरक शामिल हैं। इस मौके पर बिन्नू यादव, राज यादव, अनिल कुमार यादव, अंकुर सिंह, आदित्य यादव, देवेंद्र यादव, सत्यमेष पाल, सर्वेश यादव, ज्योति गिरि, आशुतोष सिंह, जय प्रकाश, राकेश कुमार, मानिक चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें