गौराबादशाहपुर। क्षेत्र के सुजानगंज में स्थित प्रणवम स्कूल ऑफ चिल्ड्रेन आर्ट्स के संस्थापक डा. प्रमोद के सिंह को इंटरनेशनल अचीवर फोरम द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा रत्न एवार्ड के लिए चयन किया गया है। यह एवार्ड 24 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में उच्चस्तरीय प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए रवाण्डा के हाई कमिश्नर इरनेस्ट रवामुकियो व एंबेस्डर आफ पीस एवार्ड ( यूपीएफ दक्षिण कोरिया) प्रो. एसएस भाकरी द्वारा संयुक्त रूप से दिया जाएगा। यह जानकारी एवार्ड कमेटी के निदेशक सुमित रंजन ने डा. प्रमोद को भेजे गए आमंत्रण पत्र में दी। डॉ0 प्रमोद के सिंह को इसके पूर्व ग्रामीण क्षेत्र में उच्चस्तरीय प्राथमिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए थाईलैण्ड के उपप्रधानमंत्री द्वारा प्राइड ऑफ इण्डिया विथ गोल्डमेडल , नेपाल के उपराष्ट्रपति द्वारा भारत गौरव विथ गोल्ड मेडल तथा वाल्सब्रिज यूनिवर्सिटी, डोमिनिका द्वारा पीएचडी की मानद उपाधि पा चुके हैं।