फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचडी प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे 5

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पीएचडी प्रवेश परीक्षा 24 अगस्त को जिले के छह केंद्रों पर दो पालियों में कराई जाएगी। प्रवेश परीक्षा में 5896 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली में दो से चार तक कराई जाएगी। परीक्षा की निगरानी के लिए सभी केंद्रों पर दो-दो पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए नेट और जेआरएफ क्वालीफाई 2700 अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा से छूट दी गई है। इनका दाखिला पीएचडी में सीधे लिया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय परिसर में चार केंद्र बनाए गए हैं। इंजीनियरिंग संस्थान में 972 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसी प्रकार फार्मेसी संस्थान में 770, आईबीएम भवन में 476, संकाय भवन में 422 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री स्कूल सिद्दीकपुर में 1857 और मोहम्मद कालेज में 1399 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए सभी केंद्रों पर दो-दो पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों को शांतिपूर्ण और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए पत्र जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा को अंतिम रूप देने में जुटा है। प्रवेश परीक्षा कमेटी ने बैठक कर परीक्षा की तैयारी की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें