जौनपुर। यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन 24 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना देंगे। जनपदीय अध्यक्ष केशव कुमार सिंह और महामंत्री सुनील यादव ने बताया कि 22 सूत्रीय मांगों को लेकर संगठन द्वारा 16 अगस्त को शिक्षा निदेशक को पत्रक दिया गया था। इस क्रम में 24 को डीआईओएस कार्यालय पर धरना, 27 अगस्त को मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक के यहां धरना और छह सितंबर को शिक्षा निदेशक बेसिक के यहां लखनऊ में धरना दिया जाएगा।