फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को दवा खिलाकर किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सोमवार को राष्ट्रीय कृमि दिवस पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामजी पांडेय ने सदानंद सरस्वती शिशु मंदिर, प्रतिमा विसर्जन घाट, नखास, जौनपुर में बच्चों को एलबेंडाजोल की दवा खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एलबेंडाजोल दवा सुरक्षित है। पेट में कृमि होने से बच्चों में खून की कमी, चिड़चिड़ापन आदि की समस्या आ जाती है। इस दवा के खाने से बच्चों में इनीमिया में कमी एवं पोषण स्तर में वृद्धि, बच्चों शारीरिक वृद्धि व वजन बढ़ना, मानसिक एवं शारीरिक विकास में बढ़ोत्तरी तथा अन्य बीमारियों से बचाने हेतु प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि सोमवार को जिले के सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को कृमि नाशक दवा की खुराक खिलाई गई। सभी को कृमि से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। नोडल अधिकारी डा. डीपी यादव ने बताया कि अब 25 अगस्त को कृमि की दवा खिलायीई जाएगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीश पाठक, डा. आरके सिंह, उप मुख्य चिकित्साधिकारी देवेन्द्र सिंह जिला शिक्षा एवं सूचना अधिकारी प्रवीण पाठक को-आर्डिनेटर अर्बन स्वास्थ्य केन्द्र, ज्योतिका श्रीवास्तव, को-आर्डिनेटर एनडीडी, राजशेखर तिवारी कनिष्ठ सहायक आदि लोग उपस्थित रहे।




जौनपुर । नगर मजिस्ट्रेट योगानंद पांडेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित दुकान फोटो स्टेट, दो फल की दुकान, स्टेशनरी, सत्तू की दुकानों की नीलामी 27 अगस्त को दोपहर बारह बजे उनके कार्यालय में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें