जौनपुर। एक ओर जहां जल को बचाने के लिए तमाम कवायद की जा रही है। वहीं मंगलवार को नगर पालिका के पेयजल टैंकर की टोटी खुली रहने से सड़क पर पानी गिर रहा था। जिसके कारण उक्त टैंकर का पानी बर्बाद हो रहा था। यह एक नमूना भर है । ऐसा हर रोज होता है, जब टैंकर पानी लेकर जाता है तो उसमें लगे एकाक पानी की टोटी खुली रह जाती हैं। जिससे पानी गिरता जाता है।
पेयजल बाधित होने पर नगर पालिका परिषद द्वारा टैंकर से पानी भेजवाने का कार्य किया जाता है। जिससे लोगों को पानी मिल सके। उनको पानी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़े। वहीं पर्व पर मंदिरों पर होने वाले पूजा अर्चन और भंडारे आदि के दौरान भी टैंकर से पानी भेजवाने का कार्य किया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार को भी एक टैंकर पानी लेकर निकला। जिसकी टोटी बंद नहीं था। वह जलकर विभाग से निकल कोतवाली व कचहरी होते हुए जा रहा था। टोटी बंद नहीं होने के कारण टैकर का पानी सड़क पर गिर रहा था। इस दौरान लोगों द्वारा टैंकर चालक को बताया भी जा रहा था।लेकिन उसके द्वारा टोटी को बंद नहीं किया गया। जिससे पानी गिरता ही जा रहा था। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी कृष्णचंद्र ने कहा कि जिसके द्वारा भी यह लापरवाही की गई है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।