मुफ्तीगंज। रक्षाबंधन पर मुफ्तीगंज पोस्ट आफिस पर राखी भेजने के लिए महिला पुरुष लाइन लगाए खड़े नजर आ रहे हैं। भीड़ के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। पोस्ट मास्टर का कहना है कि हमारे यहां एक ही कंप्यूटर है। काम का लोड अधिक होने के कारण रजिस्ट्री नहीं करने में काफी परेशानी हो रही है। जबकि लोगों का कहना है कि कल बकरीद की छुट्टी है अगर आज राखी नहीं भेजी गई तो अपने समय पर यह राखी नहीं पहुंच पाएगी। स्थानीय लोगों का कहना था कि यह पोस्ट आफिस बाजार में स्थित होने की वजह से यहां से रजिस्ट्री करने ज्यादा लोग आते हैं।