बदलापुर/घनश्यामपुर। रविवार को हुई हल्की बारिश में बदलापुर थाने के सामने नेशनल हाईवे पर हुए जल भराव के कारण आवागमन प्रभावित रहा। जल निकासी के लिए कस्बे में नाली की व्यवस्था नहीं होने के कारण नेशनल हाइवे पर जगह-जगह जल भराव बना रहता है। जल निकासी हेतु नाली निर्माण के लिए टाउन के वार्ड नंबर चार के सभासद नन्हकू राम यादव, वार्ड नंबर सात के सभासद हरिजीत शर्मा, वार्ड नंबर तेरह के सभासद मोहम्मद नईम, वार्ड नंबर नौ की सभासद प्रिंसी विश्वकर्मा, वार्ड नंबर छह के सभासद उदयराज यादव आदि ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को पत्र लिख कर नाली निर्माण कराए जाने की मांग महीनों पूर्व किया था किंतु आज तक नाली का निर्माण नहीं कराया जा सका। सड़क पर जल भराव होने के कारण जगह जगह सड़कें टूट चुकी हैं।
जौनपुर। समाजवादी शिक्षक सभा का जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण इंटर कालेज के मीरगंज के प्रधानाचार्य डा. ईश्वरलाल यादव को बनाया गया है। उनके जिलाध्यक्ष बनने से समाजवादी पार्टी के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। इसके लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व समावादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डा.मान सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया है। इसके बाद जिलाध्यक्ष डा.ईश्वरलाल यादव ने समाजवादी शिक्षक सभा का विस्तार करते हुए कई पदाधिकारी बनाया है।जिसमें जनता इंटर कालेज मेंहदी के अध्यापक हौसिला प्रसाद पाल को जिला उपाध्यक्ष, जवाहर लाल नेहरु इंटर कालेज आनापुर के अध्यापक यादवेंद्र कुमार को जिला महासचिव और श्री कृष्ण इंटर कालेज के मीरगंज के अध्यापक यशवंतराम गौतम को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है।