बरईपार। क्षेत्र में इन दिनों विद्युत आपूर्ति बदतर हो गई है। अनियमित बिजली कटौती व लो वोल्टेज से दर्जनों गांवों के उपभोक्ता परेशान हैं। 15 अगस्त से ही विद्युत आपूर्ति ठप है। पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा हुआ है। उपभोक्ता बिजली व्यवस्था से त्रस्त हैं। मोबाइल चार्ज नहीं हो पाने के कारण कई जरूरी कार्य बाधित है। घरेलू कार्यों एवं व्यवसायिक कार्यों के निष्पादन में भी कठिनाइयां हो रही हैं। धान की फसल की सिंचाई नहीं हो पाने से किसान चिंता बढ़ गई है। आपूर्ति ठप रहने का कारण बताने से भी विभाग परहेज कर रहा है। उपभोक्ता प्रेम बहादुर सिंह, महेंद्र बहादुर, बसंत कुमार आदि ने बिजली विभाग को चेताया कि अविलंब स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।