फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान की प्रतियां जलाने पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय संविधान की प्रतियां जलाने वालों के विरोध में लोक तांत्रिक जनता दल द्वारा शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भारतीय संविधान की प्रतियां जलाने वालों के विरुद्घ राष्ट्र द्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष उदयभान गौतम ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। संविधान की प्रतियां जलाना राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आता है। ऐसा कार्य करने वालों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। नगर अध्यक्ष ईशा जौनपुरी ने कहा कि संविधान की प्रतियां जलाना देशहित में नहीं है। ऐसा कार्य करने वालों की नागरिकता समाप्त कर देना चाहिए। ओंकार यादव ने कहा कि संविधान खतरे में है। इसे बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा। साथ ही इसके लिए एक जुट होना होगा। धरने की अध्यक्षता जिला प्रभारी रविप्रकाश सिंह सोनकर व संचालन ईशा जौनपुरी ने किया। धरने में रविप्रकाश सोनकर, वाहिद अली सिद्दीकी, प्रतीम यादव एडवोकेट, दलसिंगार, शिवकुमार सेठ, रामजीत, रेखा पाल, राम सजीवन प्रजापति, हसील हैदर एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें