जौनपुर। स्वच्छ गोमती अभियान के तत्वावधान में गोमती नदी के गोपी घाट पर गोमती आरती का शुभारंभ शुक्रवार की देर शाम किया गया। आरती से पूर्व स्वर्गीय अटल बाजपेयी के निधन पर दो मिनट का मौन धारण किया गया।
श्रद्घांजलि सभा को संबोधित करते हुए बीएचयू के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्र ने कहा कि अटल जी का पूरा जीवन आदर्शों से भरा रहा। उन्होंने भारतीय लोकतंत्र में आदर्शों और समरसता के नए कीर्तिमान स्थापित किए। अभियान के संरक्षक ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रहित और राष्ट्रीय सुरक्षा की दिशा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी द्वारा लिए गए कड़े निर्णय आज भी भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है। नीरज गुप्ता ने अपने लगाव और अटल से जुड़ी घटनाओं का जिक्र किया। समारोह को स्वच्छ गोमती अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता, राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या, भाजपा के जिला महामंत्री संदीप तिवारी, सांसद प्रतिनिधि विजय चंद्र पटेल, डा. ब्रह्मेश शुक्ल, सुशील मिश्र, किरन श्रीवास्तव, सुरेंद्र जायसवाल, शमशेर सिंह, शशि श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर बृजेश मौर्य, राजेंद्र विश्वकर्मा, मनोज तिवारी, अंजू पाठक, डा. कमलेश, सत्येंद्र सिंह, मोहनीश शुक्ल, संजय गुप्ता, ओम प्रकाश कन्नौजिया, अंकित तिवारी, राजू निषाद, बलराम निषाद, कुंदन निषाद, अंकित सिंह, अनिल निषाद, चंदन निषाद आदि मौजूद रहे। शांति पाठ पूजा निर्देशक आचार्य रजनीकांत द्विवेदी ने संपन्न कराया। संचालन अवनींद्र तिवारी और आलोक वैश्य ने किया।