खेतासराय। दो प्रमुख मदरसों ने बकरीद का पर्व 22 अगस्त को मनाने का एलान किया है। मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम गुरैनी के नाजिम मौलाना अब्दुर्रहीम ने 22 अगस्त को बकरीद मनाने का एलान किया है। वहीं नगर के मदरसा अहलेसुन्नत एजाजुल उलूम के नाजिम सैयद ताहिर ने बताया कि 29 के चांद की तस्दीक हो गई है। लिहाजा बकरीद 22 अगस्त को ही मनाई जाएगी। जौनपुर और लखनऊ से अलग तिथियों में बकरीद मनाने के एलान के बाद मुस्लिम बहुल क्षेत्र में उहापोह की स्थिति उत्तपन हो गई थी। लखनऊ के मौलाना खालिद रशीद, फिरंगी महली ने भी चांद की तस्दीक की है।