करंजाकला। स्वतंत्रता दिवस पर बुधवार को क्रासकंट्री रेस का आयोजन किया गया। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने हरि झंडी द्रिखाकर रेस की शुरुआत की। पांच किलोमीटर क्रास कंट्री रेस का आयोजन इन्द्रा गांधी स्टेडियम की किया गया। क्रास कंट्री रेस को देखने के लिए सड़क पर जगह-जगह लोगों की भीड़ रही। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
कुत्तुपुर बाईपास तिराहे से जिला अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रेस को रवाना किया गया। रेस खानपुर, सिद्दीकपुर, आईटीआई होते हुए इंद्रा स्टेडियम में समाप्त हुई। इसमें 73 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान पर सुनील कुमार खुटहन, दूसरे स्थान पर अमित कुमार यादव मोकलपुर, तीसरे स्थान पर रतन निशाद जमालपुर, चौथे स्थान पर अनिल यादव काजी बाजार, पांचवें स्थान पर अतुल कुमार यादव बैजलपुर और छठवें स्थान पर रोहन यादव सिंगरामऊ रहे। सांख्यिकीय अधिकारी आरपी यादव, अर्थ एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी आरपी यादव ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अंत में आरपी यादव, आरडी यादव जिला उपजिलाधिकारी मोहम्मद रुस्तम खान कोच राजकुमार यादव, अशोक कुमार सोनकर ने कालेज परिसर में पौधरोपण किया।