ग्रामीण अंचल में भी मना स्वाधीनता दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। स्वाधीनता दिवस ग्रामीण अंचलों में भी धूमधाम से मनाया गया। तहसील, ब्लाक, थानों में ध्वाजारोहण हुआ। शिक्षण संस्थानों में छात्र - छात्राओं ने राष्ट्र भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने सिकरारा क्षेत्र में पौधरोपण किया।
बदलापुर / घनश्यामपुर: तहसील भवन पर एसडीएम रमापति राम बिंद, थाना भवन पर प्रभारी निरीक्षक सुनीलदत्त, सल्तनत बहादुर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य बेचन सिंह, संग्राम बालिका विद्यालय सरोखनपुर में प्रधानाचार्य इंदू सिंह, शारदा देवी बालिका महाविद्यालय कड़ेरेपुर में प्रबंधक संजय सिंह , सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बदलापुर में प्राचार्य डा. व्रजेंद्र सिंह , वर्गो बालिका विद्यालय बरौली में प्रबंधक अनुपम सिंह, बलिराजी देवी शिक्षण संस्थान में प्रबंधक राजेश तिवारी , डाँ0 राम मनोहर लोहिया पब्लिक स्कूल में प्रबंधक प्रीतम एडवोकेट , एनपीएस पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अरुण कुमार सिंह, आर्य इंटर कालेज लेदुका में प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह, श्री बजरंग इंटर कालेज घनश्यामपुर में प्रबंधक अनिल कुमार सिंह, श्री बजरंग पीजी कालेज घनश्यामपुर में प्रबन्धक विनय कुमार सिंह , सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर अधीक्षक डा.संजय दुबे, उमा बैजंती पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अशोक शुक्ल, बदलापुर ब्लाक पर ब्लाक प्रमुख प्रभावती कन्नौजिया, नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष अमरदेयी, प्राथमिक विद्यालय अनुसार में प्रधानाध्यापक सूर्यप्रकाश मिश्र बड़कऊ, प्राथमिक विद्यालय कनकपुर में डा. प्रकाश शुक्ल ने ध्वजारोहण किया ।
सिकरारा: जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने सिकरारा बीडीओ प्रीति तिवारी के साथ मीरगंज, शब्बेपुर तथा सराय रेचन्द गाँवों में पौधरोपण किया। ब्लॉक मुख्यालय पर प्रमुख समर नाथ यादव बीडीओ प्रीती तिवारी ने झंडारोहण कर शहीद स्तम्भ पर पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ
बीआर अम्बेडकर कालेज यादव गंज पर शोभ नाथ यादव, माँ शारदा कालेज पर प्रबन्धक जगदीश सिंह, इंटर कालेज मीठे पार पर संजय उपाध्याय, इंटर कालेज प्रताप गंज पर विनय कुमार उपाध्याय,दुदौली पर अजित मिश्र व बिपिन सिंह,पी जी कालेज प्रताप गंज पर प्रबन्धक सुधीर उपाध्याय, माता प्रसाद डिग्री कालेज भभौरी पर डॉ. एसबी सिंह , मॉडल अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक स्कूल ताहिरपुर पर अमित सिंह, बीआरसी पर बीइओ राजीव यादव ने झण्डा रोहण किया।
सिगरामऊ: राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज में प्राचार्य डा एनके सिंह , इंटर कालेज में प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद सिंह ,औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में निदेशक कुंवर मृगेंद्र सिंह (शिवबाबा) ,मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स एकेडमी में प्रबंधक संजय सिह सिंह, अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय मे प्रधानाध्यापक अनवर अब्बास ,ज्ञानदेबी फूलचंद इंटर कालेज में प्रधानाचार्य संजय दुवे ने झंडारोहण किया । थाने पर निरीक्षक दुर्गेश्वर मिश्र ने झंडा फहराया । अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर डा वीएस पांडे , ठाकुरगाड़ी महिला विकास कल्याण समिति पर डा. अंजू सिंह ने झंडा फहराया ।
मछलीशहर: तहसील में उपजिलाधिकारी जेएन सचान ,सीएचसी पर अधीक्षक डॉ रफीक फारूकी, नगर पंचायत कार्यालय पर चैयरमैन शबीना बानो और अधिशासी अधिकारी धीरज सिंह ने झंडारोहण किया। रामगढ़ इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सुबाष चन्द्र तिवारी ने समेत क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों में उनके प्रधानाचार्य ने तथा बैकों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों पर भी झंडारोहण किया गया।
मडियाहू: स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर नगर के पीजी कॉलेज मड़ियाहूं में प्रबंधक पवन तिवारी ने झंडा फहराया। विधायक डॉक्टर लीना तिवारी प्राचार्य एसके सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कौशल्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉक्टर अशोक सिंह कुशवाहा कल्पना इंटर कॉलेज में प्रबन्धक डॉ. राम जी मौर्य ने झंडारोहण किया। सेंट जेवियर इंटर कॉलेज काजीपुर में निदेशक सिस्टर अनूपा ने झंडा फहराया व परिसर में ही अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर पंचायत परिसर में पंचायत अध्यक्ष रुखसाना ने झंडा फहराया। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी मोती लाल यादव व कोतवाली में कोतवाल संतोष दीक्षित ने झंडा फहराया।
केराकत: तहसील कार्यालय पर एसडीएम मंगलेश दूबे, तहसील बार मे अध्यक्ष नम: नाथ शर्मा, नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष विजय गुप्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक डॉ विशाल सिंह यादव, ब्लॉक कार्यालय पर बीडीओ करुणाशंकर पांडेय ने झंडा फहराया । स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ,इलाहाबाद बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ,बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक भी झंडारोहण हुआ। केराकत नगर के शेखजादा वार्ड में स्थित शहीद स्मारक पर एसडीएम एवं तहसीलदार और अधिवक्ताओं ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों से लेकर महाविद्यालयों में झंडारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए लोगों ने शहीदों को याद किया कई विद्यालयों में प्रभात फेरी निकली गई। सेनापुर गांव में स्थित शहीद स्मारक पर झंडारोहण के साथ साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई जो कि पोखरा विद्यालय से शुरू होकर स्मारक पर एक सभा में परिवर्तित हो गई। सेनापुर गांव में स्थानीय सांसद रामचरित्र निषाद ने शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण का वादा करते हुए अधूरे कामों को पूरा करने का वादा किया । इस मौके पर स्थानीय विधायक दिनेश चौधरी के अलावा एसडीएम मंगलेश दुबे ,तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्त ,सामाजिक कार्यकर्ता अजीत सिंह , विनोद कुमार, ग्राम प्रधान रमेश कुमार मौजूद रहे।
रामपुर: ब्लाक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख नन्दनी जायसवाल, हंसराज इण्टर कालेज पर प्रबंधक रविन्द्र तिवारी,जेआरपी.इण्टर कालेज पर प्रबंधक जीतेंद्र पाण्डेय, श्री साँई विद्यालय पर प्रबंधक अनुपमा श्रीवास्तवा, सनराइज पर प्रबंधक मुकेश कुमार दूबे, हृदय नारायण शिवमंगल एकेडमी पर प्रबंधक विजय शंकर पाण्डेय ने ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरण किया। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं द्वारा तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। जीतेंद्र इंटर कालेज में छात्रों को साइकिमल देकर पुरस्कृत किया गया। औद्योगिक क्षेत्र सिधवन में अम्बा सीमेंट के प्रबंधक डीएस.शुक्ला, बोखारा सीमेंट के प्रबंधक अजय कुमार सिंह, अम्बा सीमेंट के प्रबंधक सद्दाम अंसारी, केएलकेकेके प्रबंधक आरपी.सिंह, एसएल के प्रबंधक सिकंदर अली, डायमंड के प्रबंधक फैयाज अली ने झण्डा ोहण कर कर्मचारियों को मिष्ठान वितरित किया।
मीरगंज: स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्र के स्कूल-कॉलेजों में सरकारी संस्थानों में झंडा रोहण किया गया । बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली।
सर्वोदय इंटर कॉलेज मीरगंज में प्रबंधक भारती सिंह, सर्वोदय डिग्री कॉलेज पर अरुण सिंह राम देव महाविद्यालय में अरुण यादव ,स्टर्लिंग स्कूल बरावा में प्रिंसिपल सजल चक्रवर्ती, स्टर्लिंग स्कूल पर राजेश सिंह, सीतादेवी महाविद्यालय अगहुआ में डा विनोद यादव अभिनव स्कूल अदारी में आनन्द सिंह, आरपीएफ पोस्ट जंघई में इंस्पेक्टर रोहताश कुमार, जीआरपी जंघई पर प्रभारी रामकुमार सिंह, मीरगंज थाने पर एसओ पन्नेलाल ने झण्डा रोहण किया।
डोभी: मां दुर्गा गर्ल्स कॉलेज में दयाशंकर सिंह, कर्रा कॉलेज में प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार सिंह, आचार्य बलदेव पीजी कॉलेज में प्रबन्धक अनिल यादव, इण्टर कॉलेज चंदवक में प्रधानाचार्य डॉ नितेन्द्र सिंह ,शिशु मंदिर में घनश्याम सिंह, थुन्ही प्राथमिक विद्यालय में प्रधान योगेंद्र प्रताप सिंह नेचजनटर कॉलेज मढ़ी विनय सिंह ने ध्वजारोहण किया। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।
नेवढ़िया: क्षेत्र के जय सिंहपुर बाजार से जमालापुर तक तिरंगा यात्रा का सफर चला। दोपहर तिरंगा यात्रा जयसिंहपुर बाजार से आरम्भ हुआ और यात्रा जयकारे के साथ लगभग दो बजे जमालापुर पहुंचा।वंदेमातरम भारत माता की जय से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा में आनंद तिवारी,संतोष मिश्रा विमल दुबे,सिंटू मिश्र, आकाश,विपुल दुबे, राजन, अरुण दुबे, दीपक सिंह, नीलेश सिंह, गोलू मौजूद रहे।
गौराबादशाहपुर: बाजार में दर्जन ऑटो रिक्शे पर सवार युवकों ने जुलूस निकालकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए भ्रमण किए। थाने में एसओ उदय प्रताप सिंह, गौरा पुलिस चौकी पर बिजय मिश्रा, सेंट जेवियर विद्यालय पिलखिनी पर प्रबन्धक मनीष चंद्रा, सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय पिलखिनी में रमेश सिंह, उमानाथ सिंह शिक्षण प्रशिक्षण पिलखिनी में प्राचार्य डॉ राजेन्द्र प्रताप सिंह, बीडी इंटर कालेज मनिहाँगोविंदपुर में प्रधानाचार्य बिजय बहादुर यादव, भुईली प्राथमिक विद्यालय प्रधान विपुल सिंह हैप्पी सरसौडॉ प्राथमिक विद्यालय पर प्रधान लालबिहारी सिंह , माता कलावती इंटर कालेज में प्रधानाचार्य राम सिंह यादव ने ध्वजा रोहन किया।
जलालपुर: विकास खंड कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनोज सिंह , कुटीर संस्थान चक्के में प्रबंधक डॉ अजयेंद्र दुबे, बयालसी इंटर कॉलेज जलालपुर में प्रधानाचार्य डॉक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज महरेव पुरेव में प्रबंधक इंदु प्रकाश सिंह, बाबू बैजनाथ प्रसाद शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान छितौना में चेयरमैन डॉ विनोद कुमार कनौजिया, डॉक्टर अंजू कनौजिया आरडीएस महाविद्यालय भाऊपुर में प्रबंधक संदीप सिंह, नीलकंठ आईटीआई कालेज रेहटी में प्रबंधक विनीत सिंह, प्रकाश ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल लहंगपुर में प्रबंधक विनोद गिरी ने ध्वजारोहण किया। मदरसा चश्म ए हयात रेहटी में प्रधानोचार्य अब्दुल वाली, मदरसा अबरार अहमद मझगवां कला में प्रबंधक बाबर कुरैशी, मदरसा अनवारुल इस्लाम सल्फिया में अब्दुल मतीन ने ध्वजारोहण किया।
सुईथाकला: विकास खंड मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी गणेश मणि तिवारी, सरपतहां थाने पर इंस्पेक्टर भैया एसपी सिंह, मां शारदा महाविद्यालय, शारदा इंटरनेशनल स्कूल बीटीसी, बीएड कालेज में आईबी सिंह ने झंडारोहण किया। एसबीडी गुरुकुल महाविद्यालय विधि महाविद्यालय ऊंचगांव में खंड शिक्षा अधिकारी आरएन पाठक, प्रबंधक उमेश चंद्र त्रिपाठी ने झंडारोहण किया। इंदिरा स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज कटघर राजाराम महाविद्यालय रामनगर नेशनल इंटरमीडिएट कॉलेज पट्टीनरेंद्रपुर तिलक स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज ईशापुर बाल संरक्षण संस्थान लालापुर प्राथमिक विद्यालय डीह अशरफाबाद अशोकपुर जुनेदपुर रुधौली में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
खेतासराय: नगर के जेडी कान्वेंट में एसआई विनोद कुमार सचान, नेशनल चिल्ड्रेन स्कूल में अधिशासी अधिकारी अमित कुमार , मॉडर्न कान्वेंट स्कूल में डॉ ओसामा, आदर्श भारती महाविद्यालय में केडी इंटर कालेज आरपी सोनी, सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली में प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय, सेंट गोविन्द स्कूल धमौऊर कलांपुर में डॉ जगरनाथ यादव, वकील नजीर स्कूल मानी कलां में डॉ वकील अहमद ने नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रोहित लाल, विकासखण्ड कार्यालय सोंधी पर ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार यादव गल्लू, नगर के मदरसा एजाजुल उलूम में हाजी जाफर अंसारी, मदरसा वलीउल उलूम में नवाब अहमद ने मदरसा दर्सगाह इस्लामी मारुफपुर में अब्दुल्लाह फ़ारूक़ ने ध्वजारोहण किया ।
खुटहन: राधा बल्लभ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इमामपुर में संस्था की चेयरमैन शशि यादव , ब्लाक मुख्यालय पर बीडीओ रमाशंकर, बीआरसी पर बीईओ अरुण यादव व सुशील यादव, ग्राम विकास इंटर कालेज में प्रबंधक रमेश यादव व प्रधानाचार्य अरविंद कुमार, एसके ट्रेडिंग कंपनी पर शरद मिश्र और समाज सेवी बृजेश यादव, राधिका इंटर नेशनल स्कूल में प्रबंधक आशीष कुमार सिंह मोनू, सनोज उपाध्याय, श्यामा देवी शिक्षण संस्थान मे प्रबंधक हरीनाथ यादव, थाना परिसर मे थानाध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार वर्नवाल ध्वजारोपण किया।
बक्शा: क्षेत्र के राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में प्रबन्धक प्रमोद जायसवाल, प्रधानाचार्य अखिलेश श्रीवास्तव, स्व. रामकिशोर स्मृति बालिका इण्टर कालेज बेलापार के प्रांगण में प्रबन्धक मनोज यादव , मां गुजराती पीजी कालेज चुरावनपुर में प्रबन्धक सूर्यप्रकाश बबलू, सन्त परमहंस इण्टर कालेज औंका में प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव, एमएसडी कान्वेंट पब्लिक स्कूल रस्तीपुर में प्रबन्धक डॉ.अजय निगम, प्रधानाचार्य नीलम सिंह, थाना प्रांगण में थानाध्यक्ष अरविंद यादव, श्री विद्याधर तिवारी महिला पीजी कालेज सुल्तानपुर दरियावगंज में प्रबन्धक विनोद तिवारी, धर्मादेवी महाविद्यालय पर विकास यादव ने ध्वजारोहण किया।
शाहगंज: तहसील मुख्यालय पर एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, कोतवाली में क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, नगर पालिका परिषद कार्यालय पर चेयरमैन गीता जायसवाल, राजकीय पुरुष चिकित्सालय में अधीक्षक डा. डीएस यादव, सर सैयद अहमद इण्टर कालेज सबरहद में प्रधानाचार्य मो. शाहिद नईम, अबदुल अजीज अंसारी डिग्री कालेज में मिर्जा अजफर बेग, फरीदुलहक मेमोरियल डिग्री कालेज में प्राचार्य डा. तबरेज आलम, मिर्जा अनवर बेग इण्टर कालेज में कहकशां खान, सेन्ट जैवियर स्कूल में निदेशक हिमांशु झा, सेन्ट डेविड स्कूल पक्का पोखरा पर जेसीआई की प्रशिक्षिका पूर्वी ने ध्वजा रोहण किया। इसके अलावा तमाम सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण कर देश के वीर शहीदों को याद किया गया। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। लायंस क्लब शाहगंज स्टार द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात राजकीय पुरुष चिकित्सालय व सुशीला देवी नर्सिंग होम में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया। रामदेव विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य दीपक गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय बड़उर में ग्राम प्रधान डा. अरविंद गुप्ता, राजाराम बालिका विद्यालय में नरेंद्र अस्थाना ने ध्वजारोपण किया।
जफराबाद: उमानाथ सिंह सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल महरूपुर में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ईश्वर देव सिंह, रा झण्डा रोहण किया गया। अध्यक्षता उमानाथ सिंह ला कालेज के प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। अतिथियों का स्वागत प्रबंधक शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। आभार प्रधानाचार्य नाजरेथ और संचालन चन्द्र मालिका घोष, प्रियम्वदा मिश्रा ने किया।
सुजानगंज: सरोज विद्या शंकर कन्या इंटर कालेज में विद्यालय के संस्थापक विद्या शंकर तिवारी, ब्लाक मुख्यालय पर ब्लाक प्रमुख सुभाष सरोज, खंड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह, थाना परिसर में थानाध्यक्ष हरिप्रकाश यादव, एपेक्स एकेडमी नगौली में प्रबंधक विवेक मौर्य, जेपी इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक डॉ जय प्रकाश तिवारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजानगंज में अधीक्षक डॉ पुनीत कश्यप , डॉ मनीस केसरवानी, बीआरसी मुख्यालय पर खंड शिक्षा अधिकारी रमा पांडेय शिक्षक अजय कुमार सिंह, राजीव मणि त्रिपाठी जयराजी देवी कन्या इंटर कालेज बेर्रा में प्रबंधक लालचंद्र निषाद, ज्ञान स्थली इंटर कालेज सुजानगंज में प्रबंधक संस्थापक संतोष द्विवेदी, प्रणवम स्कूल ऑफ चिल्ड्रेन सुजानगंज में प्रबंधक प्रमोद के सिंह ने झण्डा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।
मुफ्तीगंज: सांसद राम चरित्र निषाद ने प्राथमिक विद्यालय कटहरी ,बाबा गणेश दत्त महाविद्यालय रत्तीपुर में प्रबन्धक श्याम विहारी त्रिपाठी ,किसान इंटर कालेज इटैली गजना में प्रधनाचार्य महेंद्र नाथ यादव , जेके शिक्षण ,संस्था गजना में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल सिंह , माँ कलावती इंटर कालेज सेव ईनाला में प्रबन्धक घनश्याम यादव ,शास्वत इंटर कालेज कमरुद्दीनपुर में प्रबन्धक ,प्रेमप्रकाश यादव ,प्रसिद्ध नारायण महाविद्यालय बग्थरी में प्रबन्धक ,अशोक सिंह ,सुखराम मेमोरियल इंटर कालेज बग्थरी में प्रबन्धक सेचुराम गुप्ता ,नालदेव कुलदेव इंटर कालेज बेलांव में प्रधनाचार्य डॉ नीरज कुमार , बसन्ती एसएस जूनियर हाई स्कूल नैपुरा में संयोजक जगदीश प्रसाद गुप्ता ने ध्वजारोपण किया।