फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न-ए-आजादी की तैयारी पूरी, आज शान से लहरायेगा तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में आजादी का जश्न मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्कूल और कॉलेजों में 15 अगस्त के मौके पर होने वाले कार्यक्रम के लिए छात्रों ने मंगलवार को पूर्वाभ्यास किया। जिले भर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी सुबह ध्वजारोहण करेंगे। कुत्तूपुर के पास से खेल विभाग की ओर से मैराथन दौड़ प्रतियोगिता सुबह नौ बजे से शुरू होगी। सभी शिक्षण संस्थानों में भी धूमधाम से तैयारी की गई है।
विज्ञापन

जश्न-ए-आजादी को मनाने के लिए मंगलवार को बाजारों में चहलपहल रही। कापी किताब की दूकानों से लेकर फुटपाथ पर भी जगह जगह तिरंगा झंडा की दूकानें सज गई थी। बच्चे बड़े ही उत्सह से खरीददारी कर रहे थे। तिरंगा झंडे के अलावा तिरंगे में रंगी शर्ट की बटन, कंगन, हेयरबैंड आदि की खूब खरीददारी हुई। शहर में शाही पुल, नगरपालिका परिषद कार्यालय भवन, टीडी कालेज आदि ऐतिहासिक इमारतों को विद्युत झालरों से सजाया गया है। मुंगराबादशाहपुर में नगरपालिका कार्यालय भवन को रंग विरंगी विद्युत झालरों से आकर्षक बनाया गया है। सुबह होते ही लोग आजादी के जश्न में डूब जाएंगे। स्कूल और कालेजों में भी विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। बच्चे नाटक, राष्ट्रीय गीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें