जौनपुर। मिशन 2019 के तहत भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान का शुभारंभ सोमवार से शुरू हो गया। इस बाबत कैंप लगाकर तमाम लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। उनको भाजपा की नीतियों को बताते हुये आगामी लोकसभा चुनाव के लिये कमर कस लेने की अपील किया। सोमवार को नगर के बड़ी मस्जिद चौराहे पर लगे कैंप में कई लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया। और पार्टी के प्रति आस्था जताते हुये आगामी लोकसभा चुनाव में लग जाने का आश्वासन दिया। इस अभियान के माध्यम से सदस्यता ग्रहण करने वालों में अल्पसंख्यक समुदाय के ज्यादा लोग थे। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा के जिला महामंत्री अजहर गुलाब, नगर उपाध्यक्ष मेराज हैदर, नगर मंत्री सादिक रजा, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया एडवोकेट, जिलामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा नजमी जौनपुरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।