जौनपुर। जेसीआई जौनपुर क्लासिक की जेसीरेट शाखा की ओर से सावनी भोज का आयोजन नगर से सटे पुरानी बाजार स्थित गोकुल घाट पर किया गया। कार्यक्रम में सदस्यों ने एक से बढ़कर एक भजन व गीत प्रस्तुत कर सावन का स्वागत किया गया। वहीं अनेक प्रकार के गेम्स व प्रतियोगिताएं आयोजित कर लोगों का मनोरंजन किया गया।
संस्थाध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने कहा इस प्रकार के कार्यक्रम से लोगों को तनाव व भाग दौड़ भरी जिन्दगी से कुछ समय के लिए शांति और हर्षोल्लास के वातावरण में प्रकृति के समीप रहकर समय व्यतीत करने का मौका मिलता है। चेयर पर्सन रेनू बैंकर ने कहा ऐसे कार्यक्रम में हम सब सहपरिवार उपस्थित होकर वर्षा ऋतु का स्वागत करते हुये। हरियाली के चादर से ढकी धरती के खुबसुरत का दृश्य का भी आन्दन लेते है। बच्चों में आकर्षी सेठ हर्षित व बड़ो नें अन्जू अग्रहरि, सारिका सोनी ने अनेक पुरस्कार प्राप्त किया। वनभोज ग्रहण कर सभी ने कार्यक्रम का भरपूर आनन्द उठाया। आभार कार्यक्रम निदेशक ज्योत्सना साहू व राजीव साहू ने व्यक्त किया। संचालन सचिव एकता गुप्ता व अभिताष गुप्ता ने किया।
इस मौके पर प्रतिप संगीता सेठ, सुजीत अन्जू अग्रहरी, सीमा विष्णु सहाय, आशीष पा्रियंका गुप्ता, श्याम शालिनी सेठ, राजेश अंजू गुप्ता, राजेन्द्र रितू सेठ, संजीव विभा गुप्ता, राजकुमार रीता कश्यप, विनोद गुजंन गुप्ता, प्रगति रूपेश कसौधन, यश बैंकर, शुभम सेठ, शिवम सिंह, सचिव सारिका सोनी, अमित स्मिता गुप्ता, मनीष गुप्ता, राजेश रीना अग्रहरी मौजूद रहे।
जेसीआई क्लासिक ने आयोजित की बौद्धिक प्रतियोगिता
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर क्लासिक के तत्वाधान में नेशनल लेवल टैलेन्ट सर्च की परीक्षा सेंट पैट्रिक सिनियर सेकेड्री स्कूल व सेंट जॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर में सोमवार को सम्पन्न हुआ। जिसमें सैकडों बच्चों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता जेसीआई इण्डिया द्वारा प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर 9 वीं से 12 वीं के बच्चों के बीच कराया जाता है। संस्थाध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने कहा परीक्षा सामान्य ज्ञान व सामायिक विषयों पर आधारित होता है विजेताओं को संस्था द्वारा मेडल व पुरस्कार दिया जाता है। सेन्ट पैट्रिक की प्रधानाचार्या सिस्टर जेस्सी ने कहा यह संस्था का बहुत की अच्छा प्रयास है । यह बच्चों के सर्वागीण विकास का हिस्सा है। सेन्ट जॉन्स के फादर अजय कुमार व अजीत कुमार ने कहा संस्था का प्रयास सराहनीय है। इस मौके पर जेसी अमित गुप्ता, सचिव कार्तिक सेठी, विष्णु सहाय एडवोकेट, राजेश अग्रहरी, सौरभ सिन्हा, अजय गुप्ता, शालिनी सेठ, श्याम सेठ मौजूद रहे।