फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी ने योजनाओं की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले के प्रभारी अधिकारी व प्रमुख सचिव, दुग्ध विकास डा. सुधीर एम बोबडे़ ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय योजनाओं व विकास कार्यो की समीक्षा की।इस दौरान मानक व समय से कार्य पूरा करने और चिकन गुनिया एवं डेंगू बीमारी से लोगों को बचाने के लिए तैयारी कर लेने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव, दुग्ध विकास डा. सुधीर एम बोबडे़ ने सबसे पहले जिले में जघन्य अपराधों, महिला अपराध, अनुसूचित जाति एवं जन जाति के विरुध अपराध, यातायात व्यवस्था एवं नियमों के अनुपालन की समीक्षा की। इस दौरान त्यौहार रजिस्टर, एम्बुलेंस 108, 102, एण्टी रोमियों की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त किया। इसके बाद वाणिज्यकर, स्टांप, राजस्व, विकास विभाग, लोक निर्माण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंचायती राज, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यागंजन सशक्तकरण महिला कल्याण ग्राम विकास विभाग, खाद्य एवं रसद, लोक निर्माण, नगर विकास/नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मुलन विभाग आदि विभागो के कार्यो का बारीकी से समीक्षा किया। उन्होंने अपर जिलाधिकारी से तहसीलों में लगे वर्षा मापक यंत्र के बारे में जानकारी प्राप्त किया। प्रमुख सचिव ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राम जी पाण्डेय को आगाह करते हुए कहा कि अब चिकन गुनिया एवं डेंगू बीमारी फैलने का मौसम आ रहा है। जिसके लिए जिले में पर्याप्त तैयारी कर ली जाय। इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व आरपी मिश्रा, डीडीओ दयाराम, डीसी मनरेगा कमलेश कुमार सोनी, पीडी सहित सभी एसडीएम आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें