फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अधिकारों के लिए जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरसठी। क्षेत्र के चंद्रभानपुर गांव में सोमवार को महिला समाख्या की बैठक हुई। जिसमें विघालय की बच्चियों के साथ गांव की महिलाओं के अधिकारों, घरेलू हिंसा, सुरक्षित शौचालय के बिषय में जानकारी दी गई। विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। अध्यक्षता करते हुए खण्ड विकास अधिकारी रामदरश चौधरी ने महिलाओं को स्वस्थ रखने के लिए कि सबसे बडी समस्या शौचालय को बताया। कहा कि जिनके घर में शौचालय नहीं है वहां कि महिलाओं को पेट की बीमारी अधिक होती है। जिससे कई प्रकार के रोग संक्रमण फैलता है। इसलिए हर घर में शौचालय जरूरी है। खुले में शौच से चारों तरफ गंदगी होती है। जिससे सबसे अधिक बीमारी छोटे बच्चों को झेलना पडता है। बच्चों और महिलाओं के अधिकार के बारे मे बताते हुए बंदना मौर्या ने कहा बच्चों से बाल मजदूरी नहीं कराना चाहिए। इससे उनका विकास रूक जाता है। इसके साथ बाल विवाह भी किसी कीमत पर रोकना चाहिए। लडकियों की 18 वर्ष के बाद ही शादी करनी चाहिए। कार्यक्रम में कड़े दीन सिंह राकेश कुमार, राजेंद्र, इंद्र मणि, सुरेश, मंजू, अर्चना, संध्या, साधना, चिरौजी देवी, संगीता, अखण्ड प्रताप आदि मौजूद रहे। महिला समाख्या की बैठक के बाद बीडीओ ने और ब्लाक कोआर्डिनेटर बंदना ने विघालय परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें