फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए उड़ा भक्तों का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। सावन के तीसरे सोमवार को शहर की हर गली गेरुआ नजर आई। केसरिया धारण किए कांवरियों की टोली मंदिरों में जलाभिषेक के लिए उमड़ पड़ी थी। सभी शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। मंदिरों में भोर से जलाभिषेक शुरू हुआ तो देर रात पट बंद होने तक जारी रहा। भीड़ को सुरक्षा को देखते हुए मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता बंदोस्त किए गए थे। कांवरियों की भीड़ को देखते हुए कुछ स्थानों पर रूट डायवर्जन भी किया गया था। शहर के नवदुर्गा शिव मंदिर, गोमतेश्वर महादेव समेत अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए काफी भीड़ रही।
सुजानगंज क्षेत्र के श्री गौरी शंकर धाम में इलाहाबाद से जल लेकर आए कांवरियों ने जलाभिषेक किया। सुबह से ही कांवरियों का जत्था बोल बम का घोष करता हुआ पहुंचने लगा था। आसपास के तमाम श्रद्धालुओं ने भी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। भोर में पांच बजे से ही भक्त कतार में खड़े होकर अपने पारी का इंतजार करते रहे। मंदिर का दरवाजा खुलते ही भक्तों ने बाबा भोले नाथ का जयकारा लगाते हुए जलाभिषेक किया। यहां शिवलिंग स्वयंभू से निकलकर अर्धनारीश्वर के रूप में हैं।
विज्ञापन

जलालपुर क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव मंदिर में मंगला आरती के बाद मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और मंदिर परिसर हर-हर महादेव से गुंजता रहा। दोपहर बाद पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह पूजन किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर लगे मेले में बच्चों ने झूला-चरखी का आनंद उठाया और लोगों ने जरूरी सामान की खरीददारी की। कंट्रोल रूम से समाज सेवी रामचंद्र सिंह मेले पर नजर रखे थे।
खुटहन क्षेत्र के अकबरपुर ग्राम सभा के अनुरूप बालिका इण्टर कॉलेज परिसर में रविवार को 108 लोगों द्वारा 108 पार्थिव शिवलिंग बनाकर रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। आदर्श भारती महाविद्यालय से पधारे आचार्य अखिलेश मिश्र के नेतृत्व में11 आचार्यो द्वारा अभिषेक संपन्न कराया गया। अभिषेक के बाद श्री मिश्र ने बताया शिव का अर्थ ही कल्याण होता है। शिव जी सबसे बड़े परोपकारी देवता है। अपने को अमर बनाने के लिए जिन्होंने अमृतपान किया। वह केवल देव कहलाए जबकि जन कल्याण हेतु विष पान करने वाले शिव जी देव नहीं महादेव कहलाए। विवाह में दूल्हे के रूप में शिव जी नन्दी के ऊपर पीछे मुह करके बैठे थे। जो सामान्य जनमानस को शिक्षा देते है कि ससुराल जाओ लेकिन दृष्टि घर की ओर ही रहे। इस अवसर पर सुधाकर सिंह, सुनील सिंह,अजय सिंह, धर्मेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
मछलीशहर: क्षेत्र के दियांवा नाथ महादेव मंदिर पर सावन के तीसरे सोमवार को भी शिवभक्तों की भारी भीड़ रही। हजारों शिव भक्त मंदिर पहुंच जलभिषेक के साथ मंदिर ने पूजन अर्चन किया। इस दौरान दूर दराज से सैकडों की संख्या में पहुंचे कावरियों ने मंदिर के गर्भगृह में पहुंच जलभिषेक किया। हर हर महादेव, बोलबम, बोलबम के जयकारे से परिसर गूंजता रहा। इसी तरह क्षेत्र के जमालपुर स्थित शोभनाथ शिव मंदिर, पौंहा गांव स्थित पारस नाथ शिव मंदिर व नगर मेहरवा महादेव पर पर सैकड़ो की संख्या में पहुंचे कावरियों व शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन


चेन स्नेचरों ने चार लोगों के उड़ाया चेन
जलालपुर। त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर व गर्भगृह में सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी चेन स्नेचर सक्रिय रहे। सुरक्षा को धता बताते हुए चार लोगों के गले से चेन उड़ाया दिया। मंदिर के गर्भगृह में जलाभिषेक करते समय नीलम कठेरिया वाराणसी, अनीता विश्वकर्मा खालिसपुर वाराणसी, कलावती सरोज खिलचीपुर का चेन किसी ने काट लिया। नंद बिहारी वाराणसी का पर्स भी किसी ने चुरा लिया। जबकि सुरक्षा की दृष्टि से एसडीए केराकत, सीईओ सर्किल के सभी थाना अध्यक्ष महिला व कांवरिया भेष में पुलिस तथा तालाब में नाव के साथ गोताखोर मौजूद रहे। थानाध्यक्ष देवता नंद सिंह मेला व हाइवे पर आक्रमण करते रहे रात से ही बड़े वाहनों को केराकत व मड़ियाहूं की तरफ मोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें