फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी पंजीकरण हुआ तो विद्यालयों के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक स्कूलों में कक्षा नौ एवं 11 में फर्जी पंजीकरण को लेकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सख्त है। डीआईओएस को निर्देश दिया कि सत्र 2018-19 में जिन छात्रों को दाखिला दिया गया है, उनकी जांच कराई जाएगी। यदि कोई भी विद्यालय फर्जी तरीके से दाखिला लेता है तो जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शासनादेश के बाद सभी विद्यालयों को निर्देश जारी कर दिया गया है कि कोई भी विद्यालय संचालक फर्जी तरीके से छात्रों का पंजीकरण नहीं कराएगा। विद्यालय में पंजीकरण कराने वाले छात्रों का परीक्षा के समय सत्यापन कराया जाएगा। यदि बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की संख्या विद्यालय में पंजीकृत छात्रों की संख्या से मिलान करने पर मैच नहीं करता है तो ऐसे छात्रों को परीक्षा में बैठने से रोक दिया जाएगा। जिले में माध्यमिक विद्यालयों की संख्या करीब साढे़ पांच सौ के पहुंच गई है। इसमें कुछ विद्यालय तो ऐसे हैं जिनमें छात्रों का पंजीकरण तो कम होता है लेकिन बोर्ड परीक्षा में आवेदन करते समय छात्रों की संख्या काफी बढ़ जाती है। विद्यालय संचालक मोटी रकम ले कर बाहरी छात्रों को बोर्ड परीक्षा में बैठा लेते हैं। इतना ही नहीं विद्यालय संचालक छात्रों को पास कराने तक की ठेका ले लेते हैं। ऐसे विद्यालयों की मनमानी पर रोक लगाने को लेकर यह कदम उठाया है। शिक्षा निदेशक ने सख्त निर्देश डीआईओएस को दिया है कि ऐसे स्कूलों की जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए जो फर्जी तरीके से छात्रों का पंजीकरण करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी विद्यालयों को निर्देश दिया गया था कि पांच अगस्त तक छात्रों के पंजीकरण का कार्य पूरा कर लें। पंजीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। विद्यालयों की सूची मंगाकर छात्रों की जांच कराई जाएगी। यदि कोई भी विद्यालय फर्जी तरीके से छात्रों को पंजीकरण करते मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डा. ब्रजेश मिश्र, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें