फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिज की साइड प्लेट से दबकर पांच बच्चियां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिंगरामऊ। क्षेत्र के साढ़ापुर गांव में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास रखी सीमेंट की साइडप्लेट सरककर गिर गई। उसके नीचे दबकर पांच बच्चियां चोटिल हो गईं, जिसमें एक की हालत गंभीर है। अन्य चार बच्चियों को भी हल्की चोटें आई है। घायल बच्ची को बदलापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोरलेन सड़क का निर्माण चल रहा है। साढापुर गांव में ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। इसके लिए सीमेंट की साइड प्लेट लापरवाह तरीके से रख दी गई हैं। साढ़ापुर निवासी सुबाष यादव की आठ वर्षीय पुत्री लोलो चार अन्य बालिकाओं के साथ खेल रही थी। खेल-खेल में वह प्लेटों पर चढ़ गई। इसी दौरान एक प्लेट खिसकर नीचे गिर गई। लोलो उसके नीचे दब गई जबकि अन्य बच्चियों को भी मामूली चोटें लगी। वे रोते हुए भागने लगी। उनके शोर करने पर गांव के लोग भी पहुंच गए। प्लेट हटाकर लोलो को बाहर निकाला। परिवार वाले उसे बदलापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डाक्टरों ने प्रारंभिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अन्य बच्चियों को मामूली चोट लगने के कारण अस्पताल न भेजकर स्थानीय डाक्टरों से मरहम पट्टी कराई गई। ग्रामीणों की माने तो जिस तरीके से ब्रिज निर्माण के लिए सीमेंट की साइड प्लेटें रखी गई हैं। उससे लापरवाही प्रदर्शित हो रही है। महज यह संयोग ही था कि एक बच्ची को ही गंभीर चोटें आई। इसमें दबकर पांच बच्चियों की जान जा सकती थी। अगर ऐसा होता तो बड़ा हादसा हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें