फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनजान बीमारी की दस्तक से गांव में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिरकोनी। जलालपुर थाना क्षेत्र के सेहमलपुर गांव में अबूझ बीमारीा से एक युवक की मौत हो गई। इससे गांव वालों में भय का माहौल है। दो लोग बीमारी की चपेट में हैं, जिनका इलाज जौनपुर के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।
विज्ञापन

गांव निवासी अजीत कुमार पुत्र बुद्धू उम्र (16) निवासी सेहमलपुर की गुरुवार सुबह अचानक पेट में दर्द होने लगा तथा पूरे शरीर में सूजन होने लगी उसकी हालत खराब होता देख परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर में भर्ती कराया जहां पर उसका इलाज चल रहा था। देर शाम उसकी हालत और बिगड़ गई उसकी गंभीरावस्था को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। इसी गांव के सुभाष (20) तथा दीपेश (18) भी इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं। इन दोनों लोगों के पेट में दर्द व शरीर में सूजन होना शुरू हुआ है। परिजन उन्हें जौनपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। जहां पर उन दोनों का इलाज चल रहा है। अभी तक इस बीमारी की जानकारी किसी को नहीं हो पाई है। जिससे पूरा गांव दहशत में है। कुछ गांव वाले गांव छोड़कर जाने की तैयारी में हैं। जलालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डा. मनोज सिंह ने का कहना है कि यह एक मनोवैज्ञानिक बीमारी है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें