जौनपुर। नगरीय क्षेत्र के ऐसे राशनकार्ड धारक जिनका अंगूठा ई-पॉस मशीन नहीं ले रही है उनको भी राशन मुहैया कराया जाएगा। ऐसे कार्ड धारकों को हर माह के 28 से 31 तारिख को राशन कार्ड मिलेगा। इसके लिए उन्हें राशन कार्ड से संबंधित सारे दस्तावेज आधार कार्ड, बैंक खाता नंबर की फोटो कापी अपने पूर्ति निरीक्षक व जिलापूर्ति कार्यालय में लेकर आना होगा। जांच के बाद सही पाए जाने पर उनको राशन कार्ड दे दिया जाएगा।
जिले के नगरीय क्षेत्रों में कुल 99 कोटे की दुकान है। जिसमें कुल 43 हजार राशन कार्ड धारि है। जिसमें चार हजार 522अंत्योदय और 38 हजार 478 राशन कार्ड धारक हैं। जिनको ई-पास मशीन से खाद्यान्न वितरण करने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन कई ऐसे राशन कार्ड धारक हैं। जिनका ई-पास मशीन अंगूठा नहीं ले रहा है। जिससे वे राशन नहीं ले पा रहे हैं। ऐसे राशन कार्ड धारक अब राशन पाने से वंचित नहीं होंगे। उनको हर माह के 28 से लेकर 31 तारिख तक राशन मिलेगा। लेकिन उनको इसके लिए राशन कार्ड से संबंधित आधार कार्ड, बैंक का पास बुक आदि दस्तावेजों की फोटो कापी अपने संबंधित पूर्ति निरीक्षक व जिलापूर्ति कार्यालय में जमा करेगा। इसके बाद उसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद उनको राशन दिया जाएगा।
नगरीय क्षेत्रों में ई पास से मशीन से राशन का वितरण किया जा रहा है। इस दौरान कई ऐसे राशन कार्ड धारक हैं। जिनका अंगूठा उक्त मशीन नही ंले पा रहा है। जिससे उनको राशन नहीं मिल पा रहा है। लेकिन अब उनको हर माह में 28 से 31 तारिया तक राशन दिया जाएगा।
अजय प्रताप सिंह
जिला पूर्ति अधिकारी