थानागद्दी। चंदवक थाना क्षेत्र के उमरवार गांव में शुक्रवार को संपेरों ने पांच घरों से 13 जहरीले सर्पों को पकड़ा। चार दिन पहले इसी गाँव के संजय विश्वकर्मा की 16 वर्षीया बेटी काजल विश्वकर्मा की मौत सर्पदंश से हो गई थी। काजल की मौत से सहमे ग्रामीणों ने संपेरों को बुलाकर सर्प निकलवाने का उपाय खोजा। धर्मापुर क्षेत्र के गजना में कुछ परिवारों में घरों से सर्प निकालने और पकड़ने की कला पुश्तैनी चली आ रही है। शुक्रवार को फरीद, दिलमुहम्मद, नन्हकू और गुलाब ने मिलकर पहले सर्पदंश की शिकार काजल के घर से दो कोबरा निकालने में सफल रहे। इसके बाद मुरारी विश्वकर्मा ने संपेरों से अपने घर से सर्प निकालने को कहा। मुरारी के घर से सात जहरीले सर्प पकड़ाए। इसके बाद अच्छेलाल यादव, राम अवतार विश्वकर्मा, धनजीत गुप्त और आशीष विश्वकर्मा के घर से संपेरे एक-एक कोबरा प्रजाति के सर्प पकड़कर ले गए।