फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की बूथ समितियों के सत्यापन पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। भारतीय जनता पार्टी मंडल बेलवा कार्यसमिति की बैठक बाजार के दलवंती भवन पर आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कार्यकर्ताओं से पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा की तथा आगे के कार्यक्रमों की पूरी जानकारी दी। उन कार्यक्रमों को पूरा करने के संदर्भ मे कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

लक्ष्मण आचार्य ने बूथ समितियों के पुन: सत्यापन के लिए जोर दिया। पंद्रह अगस्त पर प्रत्येक बूथ पर तिरंगा फहराने के पश्चात भाजपा कार्यकर्ता कम से कम दस पौधे लगाने का काम करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष जनार्दन सिंह ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, विधानसभा प्रमुख ब्रह्मदेव तिवारी, मंडल प्रभारी शमशेर सिंह, विस्तारक अविनाश तिवारी, मनोज पाठक, संजीव गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता, प्रवीण चौहान, अंबरीष सिंह, मनोज सिंह, प्रवीण पांडेय, सतीश सिंह, जय प्रकाश मिश्रा, पब्बर पटेल, आदेश सिंह, राधेश्याम उपाध्याय, संजय पाठक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री इंद्रेश तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें