फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना की अफवाह पर हलकान हुए परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। अगहुआ गांव के लोग बस नेपाल पशुपति नाथ जलाभिषेक करने कावरियां के लोग गए हैं। इस बीच व्हाटसएप पर किसी ने पुरानी घटना में कावरियो की बस एक्सीडेन्ट होने की खबर को फैला दिया। खबर फैलते ही बोल बंम कावरियां के परिजन चिन्तित पेरशान हो उठे। देर शाम तक बस के किसी सदस्य से सम्पर्क नहीं हो सका था। अगहुआ, सवैया, चौधरीपुर व गोधना गांव के लगभग 60 लोग गए हुऐ है। बुधवार रात 9 बजे नेपाल पहुचने पर लोगों ने अपने परिजनों से बात हुई थी। इधर गुरुवार सुबह से ही व्हाटससपर पर पुरानी खबर %कावरियों की बस का एक्सीडेन्ट हुआ 22 कावरियों की मौत% की खबर पहुंचने लगी। किसी ने यह अफवाह फैला दी की बस दुर्घटना ग्रस्त हो गयी है। जिसके बाद इनके परिजनों ने मोबाईल फोन पर सम्पर्क शुरु कर दिया। किसी का फोन नहीं लगा जिससे लोग और चिन्तित हो गए। कुछ लोगों के परिजनों में रोना पीटना भी मच गया। देर शाम तक लोगों से सम्पर्क नहीं हो पाया है। इधर कुछ लोग यह ढाढस बंधा रहे है की घटना झुठी हो सकती है। क्यों की नेपाल में लोगो के नेटवर्क नहीं काम कर रहे होगा। यदि कोई बडी घटना होती तो अब तक टीवी चैनलों के माध्यम से पता चल जाता। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक कावरियो के परिजन चिन्तित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें