मुंगराबादशाहपुर। जापान के हिरोशिमा और नागासाकी शहर पर क्रमश: छह अगस्त और नौ अगस्त 1945 को अमेरिका द्वारा किए गए परमाणु हमले में मारे गए लोगों को गुरुवार को श्रद्धांजलि दी गई।
पवांरा थाना क्षेत्र के सरावां गांव में हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी एवं लक्ष्मी बाई ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने हिरोशिमा और नागासाकी की घटना की 73 वीं बरसी पर गुरुवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर ने कहा कि 1945 में जापान के शहर हिरोशिमा पर छह अगस्त और नागासाकी पर नौ अगस्त को अमेरिका द्वारा परमाणु बम से हमला किया था। लिटिल बॉय और फैट मैन नामक इस परमाणु बम विस्फोट ने जापान में भारी तबाही मचाई थी। जिसका असर वहां की आनेवाले पीढ़ियों पर जानलेवा बीमारियाें से हुआ। घटना में करीब साढ़े तीन लाख लोग मारे गए और इससे अधिक लोग घायल हुए थे। 90 हजार से अधिक इमारतें बरबाद हो गई थीं। इस हमले के बाद द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान ने आत्मसमर्पण कर दिया था। इस विनाशकारी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को नम आँखों से दो मिनट मौन रहकर भावभीनी श्रंद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर डॉ. धरम सिंह, अजय सिंह, अनिरुद्ध सिंह, मनोज, मनुप्रीत, सोनी, मैनेजर पांडेय, सुप्रीत, बिट्टू ,सरोज, अंकिता आदि लोग मौजूद रहे।