फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंड महासभा ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा शाखा जौनपुर एवं गोंड सेवा समिति के तत्वावधान में गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगदीश गोंड और संचालन भारतीय गोंडवाना पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज गोंड ने किया। इस मौके पर सदर तहसील अध्यक्ष विनोद गोंड ने आदिवासी के मूल अर्थ को बताया। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने आदिवासी का मूल अर्थ मूलवासी घोषित किया गया। इसके बाद एक सूत्रीय मांग का पत्रक जिला प्रशासन को सौंपा गया। इस अवसर पर प्रमोद गोंड, सुनील गोंड, महेश गोंड, सुबेदार गोंड, अछैबर गोंड, अनिल गोंड, सभाकांत कोंड, विकास गोंड, श्रीराम गोंड, विनोद गोंड, वेद प्रकाश गोंड, कलावती देवी, अमरजीत गोंड उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें